फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   55 days have passed since the first installment was received, linters have not been deposited in the schools selected under PMShri

Chandauli News: पहली किस्त मिले 55 दिन बीते, पीएमश्री में चयनित विद्यालयों में नहीं ढले लिंटर

Mon, 26 Feb 2024 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
55 days have passed since the first installment was received, linters have not been deposited in the schools selected under PMShri
चंदौली। पीएम स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएमश्री) योजना के तहत चयनित जिले के दस विद्यालयों को 40 प्रतिशत बजट जारी होने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

योजना के तहत दिसंबर 2023 में आठ बेसिक और दो माध्यमिक दो विद्यालयों के विस्तार के लिए विभाग को 92 लाख रुपयों में से 40 प्रतिशत बजट 37.104 लाख जारी किया गया। इससे प्रत्येक विद्यालयों में बाल वाटिका, दिव्यांग शौचालय और कक्ष निर्माण लिंटर स्तर तक किया जाना है। बजट जारी होने 45 दिनों में लिंटर ढलने के बाद बाकी 60 प्रतिशत पैसे जारी होना था। बजट मिले 55 दिन बीत गए। अभी तक विभाग की ओर से कागजी कार्रवाई पूरी नहीं की गई है।
विज्ञापन

योजना के तहत सदर तहसील के बिसौरी प्राथमिक विद्यालय, धानापुर के तोरवा प्राथमिक विद्यालय, सकलडीहा के जमुनीपुर कंपोजिट विद्यालय चहनिया के पपौरा कंपोजिट विद्यालय, नियामताबाद के जफरपुर कंपोजिट विद्यालय, चकिया के भभौरा कंपोजिट विद्यालय, शहाबगंज के भटरौल कंपोजिट विद्यालय और बरहनी के रैथा कंपोजिट विद्यालय और नौगढ़ और सैयदराजा स्थित राजकीय इंटर कॉलज चयनित हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होने है काम
योजना के तहत चयनित विद्यालयों को 24.50 वर्ग मीटर में एक लाख 47 हजार की लागत से दिव्यांग शुलभ शौचालय निर्माण के लिए पहली किस्त के तौर 59 हजार रुपये जारी किया गया है। 120 वर्ग मीटर में नौ लाख रुपये की लागत से अतिरिक्त कक्ष का निर्माण के लिए हर विद्यालय को पहली किस्त के तौर तीन लाख 60 हजार रुपये का बजट जारी किया गया है।

निर्माण कार्य के लिए गठित की गई है समिति
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विद्यालयों में निर्माण कार्य के लिए गहन मूल्यांकन एवं अनुश्रवण समिति का गठन किया गया है। समिति में मुख्य विकास अधिकारी उपाध्यक्ष, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिव, जिला विद्यालय निरीक्षक, सहायक वित्त एवं लेखा अधिकारी और जिला स्तर के अवर अभियंता सदस्य नामित किए गए हैं।


वर्जन
योजना के तहत विद्यालयों के विस्तार के लिए पहली किस्त संबंधित विद्यालयों को जारी कर दी गई है। बैंक सहित अन्य दस्तावेजों को पूरी करने की प्रक्रिया जारी है। - सत्येंद्र कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed