फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   एडी स्वास्थ्य ने अस्पतालों में साफ-सफाई को लेकर जताई नाराजगी

एडी स्वास्थ्य ने अस्पतालों में साफ-सफाई को लेकर जताई नाराजगी

Sat, 23 Feb 2019 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
एडी स्वास्थ्य ने अस्पतालों में साफ-सफाई को लेकर जताई नाराजगी
कंदवा। स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक वाराणसी मंडल बीएन सिंह ने शुक्रवार को बरहनी पीएचसी व सकलडीहा सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टोर रूम, प्रसव कक्ष और दवाइयों की उपलब्धता का गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पतालों व प्रसव कक्ष की साफ-सफाई व प्रभारी चिकित्साधिकारियों को दवा की उपलब्धता बनाए रखने का सख्त निर्देश दिया।
विज्ञापन

एडी दिन के करीब दो बजे बरहनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने करीब तीन घंटे तक अस्पताल व अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी व उपस्थिति रजिस्टर के निरीक्षण के साथ दवा की उपलब्धता की भी जांच की।अस्पताल में दवा की उपलब्धता से वे संतुष्ट दिखे। इस दौरान अस्पताल मेंस्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति पर भी संतुष्टि जताई। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रितेश कुमार को अस्पताल पर दवा की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश देते हुए सख्त हिदायत दी। कहा कि अस्पताल पर आने वाले मरीजों को किसी भी सूरत में परेशानी ना उठानी पड़े। अपर निदेशक के आकस्मिक निरीक्षण से स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मचा रहा। इस डा. गौरव नंदन, एसपी त्यागी, सूर्यप्रकाश, सूर्यभान सिंह, पंकज सिंह, लक्ष्मी, आशा मौजूद रहे। वहीं देर शाम सकलडीहा सीएचसी पहुंचे एडी ने अस्पताल के भवन, साफ-सफाई व रजिस्टरों का निरीक्षण किया। अस्पताल में साफ-सफाई से नाराज दिखे एडी ने इसमें सुधार के सख्त निर्देश दिए। साथ ही प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. आरबी शरण को अस्पताल में दवा की उपलब्धता बनाए रखने को कहा। इस मौके पर डा. बीके प्रसाद, फार्मासिस्ट अशोक कुमार, रजनीकांत, दीनबंधु मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed