{"_id":"5c6c542ebdec22736b5eac44","slug":"51550603310-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र के विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र के विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। जिला मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में मंगलवार को चौथे दिन ‘वर्तमान भारतीय सन्दर्भ में राष्ट्रीय भावना का विकास’ विषय पर व्याख्यान हुआ। इसके अलावा लेखन प्रतियोगिता हुई ।
इस दौरान सकलडीहा इंटर काजेल के प्राचार्य डा. श्रीकृष्ण लाल ने राष्ट्र की परिकल्पना, आध्यात्मिक विकास, व्यक्तित्व विकास, बौद्घिक विकास, कर्तव्य निष्ठा, ईमानदारी, राष्ट्र प्रेम आदि विभिन्न पक्षों पर विचार व्यक्त किया। कहा कि यदि देश के युवाओं को राष्ट्र के प्रति भावना, प्रेम एवं देश भक्ति को दर्शाना है तो सर्वप्रथम उन्हें अपने जीवन में एक सकारात्मक लक्ष्य का निर्धारण करना होगा। तभी वह राष्ट्र का विकास एवं प्रगति कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह कर सकते हैं। दूसरे सत्र में सन्त रविदास की चौसठवीं जयन्ती मनाई गई। सन्त रविदास के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही श्लोक, कविता एवं उनके विचारों पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान एनएसएस प्रभारी डा. संगीता,विनय कुमार, शिव शंकर कुमार रहे।