फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   प्रवर अधीक्षक ने किया डाकघर का निरीक्षण

प्रवर अधीक्षक ने किया डाकघर का निरीक्षण

Sat, 22 Dec 2018 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
प्रवर अधीक्षक ने किया डाकघर का निरीक्षण
चंदौली। मुख्यालय स्थित डाकघर का प्रवर अधीक्षक देवब्रत त्रिपाठी ने नुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेख, आहरण-वितरण व डिस्पैच का हाल जाना। साथ ही इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर बल दिया। प्रवर अधीक्षक ने डाक घर के आहरण- वितरण अभिलेख, आहरण-वितरण व चिट्ठियों और रजिस्ट्री के डिस्पैच के बारे में जानकारी ली और डाककर्मियों को अधूरे अभिलेखों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिया। कहा कि एक वर्ष का लेखा-जोखा साल के अंत में दर्ज किया जाता है। इसलिए अभिलेखों में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं होनी चाहिए। उन्होंने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर बल दिया। शिविर अथवा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से जुड़ने को प्रेरित किया जाना चाहिए। कहा कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता खुलवाकर डाक घर के चालू खातों को इससे लिंक कराया जाए। इसके बाद निवेशकों के मोबाइल में पोस्ट पेमेंट बैंक का ऐप्लिकेशन डाउनलोड किया जाना चाहिए। इस दौरान मंडलीय डाक निरीक्षक सर्वेश सिंह, प्रभाकर सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed