फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   500 patients are reaching Kamlapati Hospital every day, 300 are being tested

Chandauli News: कमलापति अस्पताल में रोज पहुंच रहे 500 मरीज, 300 की हो पा रही जांच

Thu, 21 Aug 2025 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
500 patients are reaching Kamlapati Hospital every day, 300 are being tested
पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त राज्य चिकित्सालय की पैथोलॉजी लैब में मरीजों को जांच कराने में एक घंटे से ज्यादा समय लग जा रहा है। लैब में 24 घंटे में पहुंचने वाले 500 में से 300 ही मरीजों की जांच हो पा रही है। शेष मरीजों को अगले दिन बुलाया जा रहा है। कई मरीज लंबी लाइन से ऊबकर बाहर जांच करा रहे हैं। लैब में जांच की समय सीमा बढ़ने के बावजूद मरीजों की भीड़ कम नहीं हो रही है। विभागीय कर्मचारियों अधिकारियों का दावा है लैब में 24 घंटे ब्लड की जांच की जा रही है। भीड़ से बचने के लिए मरीज दोपहर 2 के बाद भी जांच कर सकते हैं।
विज्ञापन


पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जहां रोजाना 1300 से अधिक मरीज आ रहे हैं। इसमें से लगभग 500 से अधिक मरीजों की जांच पैथोलॉजी में की जा रही है। इसके चलते सुबह से ही पैथोलॉजी के बाहर मरीजों की भीड़ हो जा रही है। इसके चलते मरीजों को लंबी लाइन में खड़े होकर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। विभाग कहना है कि मरीजों की सुविधा के लिए चार काउंटर संचालित हैं। वहीं मरीजों का कहना है कि पर्ची काटने से लेकर इलाज तक परेशानी हो रही है। पैथोलॉजी में भी यह समस्या आ रही है,लेकिन रिपोर्ट न मिलने के कारण इलाज में भी देरी हो रही है।
विज्ञापन


कोट

मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण ब्लड निकलने से पहले रजिस्ट्रेशन और जांच करने में देरी हो रही है । पैथोलॉजी 24 घंटे संचालित हो रही है मरीज कभी भी आकर अपना जांच कर सकते हैं। जंग बहादुर, पैथोलॉजी प्रभारी पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय चंदौली ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed