फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   5 pairs of trains will stop at Maihar station during Navratri.

Chandauli News: नवरात्र में 5 जोड़ी ट्रेनों का मैहर स्टेशन पर होगा ठहराव

Sat, 14 Mar 2026 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
5 pairs of trains will stop at Maihar station during Navratri.
नवरात्र में मैहर में मां शारदा के दर्शन के लिए भक्तों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर गुजरने वाली 5 जोड़ी ट्रेनें मैहर स्टेशन पर रुकेंगी। 21 से 28 मार्च तक पांच जोड़ी जोड़ी ट्रेनें मैहर में रुकेेंगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि बलसाड़ से 21 से 28 मार्च तक 19051 बलसाड़-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर दोपहर 3:05 बजे पहुंचेगी। 3:10 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह मुजफ्फरपुर से 23 से 30 मार्च तक खुलने वाली 19052 मुजफ्फरपुर-बलसाड़ एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर सुबह 11:40 बजे पहुंच कर 11:45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनल कोल्हापुर से 20 से 27 मार्च तक 11045 कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर शाम 5:20 बजे पहुंचेगी। 5:25 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। वहीं धनबाद से 23 से 30 मार्च तक तक 11046 धनबाद-कोल्हापुर एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर रात 10:25 बजे पहुंचेगी। 10:30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह 21 से 28 मार्च तक अप 15267 रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस मैहर में 11:25 बजे पहुंचेगी और 11:30 बजे खुलेगी। जबकि डाउन 15268 लोकमान्य तिलक -रक्सौल एक्सप्रेस 23 से 30 मार्च तक मैहर स्टेशन पर सुबह 10:40 बजे पहुंचेगी। 10:45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। वहीं 17610 पूर्णा जंक्शन-पटना एक्सप्रेस 19 से 26 मार्च तक मैहर स्टेशन पर सुबह 10:40 बजे पहुंचेगी। 10:45 बजे आगे चलेगी। पटना-पूर्णा एक्सप्रेस 21 से 28 मार्च तक मैहर स्टेशन पर शाम 5:15 बजे पहुंचेगी। 5:20 बजे आगे के लिए रवाना होगी। ट्रेन संख्या 22972 पटना-बांद्रा एक्सप्रेस 18 से 30 मार्च तक मैहर स्टेशन पर सुबह 8:15 बजे पहुंचेगी। 08:20 बजे आगे के लिए चलेगी। ट्रेन संख्या 22971 बांद्रा पटना एक्सप्रेस 23 से 30 मार्च तक मैहर स्टेशन पर दोपहर 3:05 बजे पहुंचेगी। 3:10 बजे आगे चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed