फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   44 people left for home due to MP's efforts

सांसद के प्रयास से 44 लोग घर के लिए हुए रवाना

Mon, 18 May 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
44 people left for home due to MP's efforts
पीडीडीयू नगर से रवाना होने के पूर्व हाथ हिलाकर अभिवादन करते पंजाब के रहवासी। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। लॉकडाउन के पहले पीडीडीयू नगर में आए 44 मजदूर केंद्रीय मंत्री एवं चंदौली सांसद डॉ. महेंद्र नाथ के प्रयास पर जिला प्रशासन के सहयोग से पंजाब के मोगा स्थित अपने अपने घर के लिए सोमवार को रवाना हुए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी लोगों को खाद्यान्न, पानी और फल उपलब्ध कराया। घर जाने की खुशी लोगों के चेहरे पर साफ नजर आई।
विज्ञापन

हर वर्ष पंजाब के मोगा से काफी संख्या में लोग जिले में चादर व कपड़े बेचने के लिए आते है। इस वर्ष भी 44 की संख्या में लोग मार्च के पहले यहां आए थे। कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन होने के कारण सभी यहां फंस गए। इस दौरान नगरवासियों ने किसी प्रकार इन्हें राशन उपलब्ध कराया। लॉकडाउन में थोड़ी राहत मिलने के बाद लोगों ने घर लौटने की गुहार लगाई। मामला चंदौली सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के यहां पहुंचा। इसके बाद उन्होंने जिला प्रशासन से वार्ता कर उन्हें उनके घरों तक पहुंचाए जाने की बात कही। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से सभी लोगों की कागजी कार्रवाई पूरी हुई। सोमवार को सभी का नगर के राजकीय महिला चिकित्सालय में थर्मल स्क्रीनिंग हुई। और बस को सेनिटाइज किया गया। बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राशन, फल, बिस्कुट और पानी की बोतले देकर सभी को रवाना किया। सभी ने नगर के लोगों का शुक्रिया कहा। इस दौरान राणा प्रताप सिंह, आलोक वरूण, चंद्रकांत तिवारी, आशीष गुप्ता, विवेक सिंह, राजकुमार कन्नौजिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed