{"_id":"5bd8ab55bdec226953783ab5","slug":"41540926293-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक मालिक पर वनरक्षकों से बदसलूकी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक मालिक पर वनरक्षकों से बदसलूकी का आरोप
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सैयदराजा। क्षेत्र के जमानिया मोङ स्थित वन विभाग चौकी पर मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे बालू लदे ट्रक चालक व वनरक्षकों में बहस हो गई। इसके बाद ट्रक के चालक ने ट्रक मालिक को बुला लिया। आरोप है कि ट्रक मालिक ने वनरक्षकों संग बदसलूकी की। जब वनरक्षकों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह अपनी पुलिस का मोनोग्राम लगी बाइक छोड़कर भाग निकला। वनरक्षकों की सूचना पर पहुंची पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है।
वनरक्षक प्रसिद्धी प्रसाद व घनश्याम सिंह बिहार के तरफ से आने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बिहार से बालू लदा ट्रक आते देख रोक लिया। उन्होंने ट्रक के चालक से वन विभाग से संबंधित कागजात मांगे। इसपर ट्रक ड्राइवर कागजात नहीं दिखा पाया और मालिक की धौंस दिखाने लगा। ट्रक चालक ने मोबाइल से मालिक को इसकी सूचना दे दी। इसके कुछ देर बाद ही एक युवक बुलेट से वन विभाग की चौकी पर पहुंचा और वनरक्षकों को भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा। इसपर वनरक्षको ने गाली दे रहे युवक को पकड़ने की कोशिश की तो वह अपनी बुलेट छोड़कर भाग निकला। बुलेट पर पुलिस का मोनोग्राम है। घटना की सूचना पाकर पहुंचे वन दरोगा ने बुलेट व बालू लदे ट्रक को कब्जे मे कर थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस बुलेट व ट्रक को थाने ले लाकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
नियामताबाद। अलीनगर थाना अंतर्गत पीडीडीयू नगर बबुरी मार्ग पर आलू मिल के समीप मंगलवार की रात आठ बजे बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और भाग निकले। महिला के शोर मचाने पर लोग जुटे लेकिन बाइक सवार आंखों से ओझल हो चुके थे।
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के वार्ड नंबर तीन निवासी रेखा देवी बाजार आई थी और रात आठ बजे पैदल ही घर वापस जा रही थी। आलूमिल के समीप पीडीडीयू नगर की तरफ से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और हाइवे की तरफ भाग निकले। महिला की तहरी के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूूरो