फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   खेल छात्रावास के लिए 12 वर्ष से कम उम्र के छात्रों का होगा चयन

खेल छात्रावास के लिए 12 वर्ष से कम उम्र के छात्रों का होगा चयन

Sun, 11 Feb 2018 12:56 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खेल छात्रावास के लिए 12 वर्ष से कम उम्र के छात्रों का होगा चयन

विज्ञापन
चंदौली। खेल निदेशालय द्वारा संचालित होने वाले छात्रावासों के लिए जिले से विभीन्न खेलों के खिलाड़ियों का चयन होना है। जिसमें भाग लेने के लिए 1 अप्रैल 2018 को 12 वर्ष से कम आयु होने पर प्रतिभागी ट्रायल में भाग ले सकते है। चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए आयु प्रमाण पत्र, नोटरी, अंक प्रमाण पत्र तथा फार्म को अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य से प्रमाणित कराना अनिवार्य है। आवेदन फार्म जिला खेल कार्यालय विकास भवन से वितरीत होगा।

जिला क्रिड़ाधिकारी अशोक सोनकर ने बताया कि जिलास्तर के लिए मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के खेल मैदान पर सुबह आठ बजे ट्रायल होगा। जिसमें 15 फरवरी को जिमिनास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हाकी में बालक वर्ग तथा 16 फरवरी को बालिका वर्ग का ट्रायल होगा। वही वालीबाल, बैडमिंटन, टेबुल टेनिस में बालक वर्ग का ट्रायल 17 फरवरी और बालिका वर्ग का ट्रायल 18 फरवरी को होगा तथा फुटबाल में केवल बालको का ट्रायल 17 फरवरी को तय है। बालक वर्ग क्रिकेट, कबड्डी, तीरंदाजी का ट्रायल 19 फरवरी तथा बालिका वर्ग कबड्डी, ऐथलेटिक्स, हैंडबाल और तीरंदाजी का ट्रायल 20 फरवरी को होगा। बालक वर्ग में एथलेटिक्स, बाक्सिंग, जूडो, हैंडबाल का ट्रायल 21 फरवरी को होगा। वही मंडल स्तर के लिए महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के खेल मैैदान पर सुबह आठ बजे से ट्रायल होगा। जिसमें 23 फरवरी को बालक वर्ग में जिमिनास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हाकी तथा बालिका वर्ग का ट्रायल 24 फरवरी को होगा। बालक वर्ग में फुटबाल, बैडमिंटन, टेबुल टेनिस, बास्केटबाल, तीरंदाजी का ट्रायल 25 फरवरी को होगा तथा बालिका वर्ग का ट्रायल 26 फरवरी को होगा। ऐथलेटिक्स, बाक्सिंग, जूडो, हैंडबाल में बालक वर्ग का ट्रायल 27 फरवरी को निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed