फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अनुपस्थित शिक्षक और शिक्षामित्र पर हुई कार्रवाई

अनुपस्थित शिक्षक और शिक्षामित्र पर हुई कार्रवाई

Sat, 03 Feb 2018 12:52 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
अनुपस्थित शिक्षक और शिक्षामित्र पर हुई कार्रवाई

विज्ञापन
सकलडीहा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर बीइओ (खंड शिक्षा अधिकारी) केके सिंह ने शुक्रवार को कई परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित रहे दो सहायक अध्यापकों का वेतन रोकने व शिक्षा मित्र का मानदेय काटने के लिए बीएसए को पत्र लिखा।

शुक्रवार को बीएसए के निर्देश पर बीइओ सकलडीहा केके सिंह ने प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर पट्टन की सहायक अध्यापिका दिव्या पांडेय को तीन दिन से अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकने तथा शिक्षा मित्र रेखा सिंह के भी अनुपस्थित होने पर एक दिन का मानदेय रोकने के लिए बीएसए को पत्र भेजा। इसके बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय नसीरपुर पट्टन पर सहायक अध्यापक रमायन यादव के विलंब से पहुंचने पर स्पष्टीकरण मांगा। वहीं संघती प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक विनय कुमार सिंह के अनुपस्थित रहने पर एक दिन का वेतन रोकने की संस्तुति की। बीइओ केके सिंह ने बताया कि समय से विद्यालय नहीं पहुंचने वाले शिक्षकों पर कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed