पीडीडीयू नगर। जिले में रविवार को चार रेलकर्मी सहित 37 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 25 संक्रमितों ने वायरस को मात दी। इन्हें अस्पताल से छूट्टी दी गई।
रविवार को मिली रिपोर्ट में 13 महिलाएं और 24 पुरुष संक्रमित मिले हैं। इनमें से एक चंबा हिमाचाल से आया हुआ है। अन्य सभी लोकल ट्रैवलिंग और अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में चार रेलवे विभाग, एक जनरल स्टोर, एक टीचर प्राईवेट स्कूल, एक गार्ड प्राईवेट स्कूल, एक डाक्टर प्राईवेट हास्पिटल, एक शराब दुकान कर्मी, तीन किसान, नौ गृहणी, दो लेबर, तीन छात्र हैं। ये क्रमश: चकिया नगर से एक,चंदौली के ग्रामीण क्षेत्र से दो और नगर के चार, नौगढ़ के एक, नियामताबाद के चार, पीडीडीयू नगर के 18, सकलडीहा के 06, शहाबगंज के एक रहवासी हैं। दो व्यक्ति वाराणसी के हैं। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों को चिह्नित किया जा रहा है। दूसरी तरफ कोविड एल वन फैसिलिटी सेंटर से 25 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में कोविड जॉच के लिए 966 नमूने संग्रहित किए गए। इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या 1614 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 283 है। 1095 व्यक्ति ठीक होकर घर जा चुके हैं। 223 व्यक्तियों ने होम आईसोलेशन पूरा कर लिया है। अब तक 13 लोगों की मृत्यु हो चूकी है।