फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   35.60 lakh cash recovered from the station, one arrested

Chandauli News: स्टेशन से 35.60 लाख नकद बरामद, एक गिरफ्तार

Fri, 05 Sep 2025 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
35.60 lakh cash recovered from the station, one arrested
पीडीडीयू नगर। एक माह के भीतर दूसरी बार पीडीडीयू जंक्शन पर बड़ी मात्रा में नकदी पकड़ा गया है। आरपीएफ और जीआरपी ने बुधवार की रात पीडीडीयू जंक्शन से 35.60 लाख रुपये के साथ एक व्यक्ति को पकड़ लिया। पकड़ा गया व्यक्ति वाराणसी से बंगाल रुपये लेकर जा रहा था। बरामद रुपये और आरोपी को आयकर विभाग के हवाले कर दिया गया। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग करेगी।
विज्ञापन

लाख प्रयास के बाद भी हावड़ा दिल्ली रूट पर ट्रेनों से तस्करी रुक नहीं पा रही है। सोने चांदी के आभूषण, कछुआ, नशीले पदार्थ के साथ रुपये एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजे जा रहे हैं। 31 जुलाई को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने पीडीडीयू जंक्शन से अलग अलग समय पर तीन लोगों को पकड़ कर उनके पास से 81.33 लाख रुपए नकदी बरामद की थी। अब बुधवार की रात 35.60 लाख बरामद हुए। आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि बुधवार की रात 8 बजे आरपीएफ एसआई अमरजीत दास, सुनील कुमार, जीआरपी एसआई संदीप कुमार शर्मा आदि टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी बीच फुटओवर ब्रिज पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा। रोक कर उसके पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर उसमें बड़े पैमाने पर नकदी दिखी। इसके बारे में वह कोई कागजात नहीं दिखा सका।
विज्ञापन

उसे पकड़ कर आरपीएफ पोस्ट पर लाया गया। यहां गिनती करने पर 35.60 लाख रुपए मिले। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम आशीष दुआ निवासी सूरतपुर, हरिरामपुर, पश्चिमी मेदनीपुर,पश्चिम बंगाल बताया। उसने बताया कि इन रुपयों को वाराणसी से बंगाल लेकर जा रहा था। आरपीएफ ने इसकी सूचना आयकर विभाग वाराणसी को दी। सूचना पर आयकर अधिकारी राजेश कुमार, दीपक कुमार पहुंचे। यहां बरामद रुपये और पकड़ गए आरोपी को आयकर विभाग को सौंप दिया गया। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग की टीम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed