फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   35 history-sheeters were called to the police station and warned.

Chandauli News: 35 हिस्ट्रीशीटरों को कोतवाली में बुलाकर दी चेतावनी

Wed, 10 Dec 2025 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
35 history-sheeters were called to the police station and warned.
पीडीडीयू नगर क्षेत्र में बढ़ी आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने अब हिस्ट्रीशीटरों को कोतवाली बुलाकर चेतावनी दे रही है। मंगलवार को मुगलसराय कोतवाली प्रभारी गगनराज सिंह ने क्षेत्र के 35 हिस्ट्रीशीटरों को बुलाकर कड़ी चेतावनी दी। कहा कि यदि किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त मिले तो सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


कोतवाल गगनराज सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हिस्ट्रीशीटरों को बुलाकर चेताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिस्ट्रीशीटरों को बताया गया है कि उनकी हर हरकत पर पुलिस की निगाहें है। हिस्ट्रीशीटरों को अपराध से दूर रहने को कहा गया है। कोतवाल ने पुलिस चौकी प्रभारियों और बीट के पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि हिस्ट्रीशीटरों के घर जाकर लगातार उनके बारे में जानकारी लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed