फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   30 thousand people of eight villages are yearning for water for 20 days

Chandauli News: 20 दिनों से पानी के लिए तरस रहे आठ गांवों के 30 हजार लोग

Thu, 18 Jul 2024 03:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
30 thousand people of eight villages are yearning for water for 20 days
दुलहीपुर। क्षेत्र के आठ गांवों के 30 हजार लोग 20 दिनों से पानी के लिए तरस रहे हैं। क्षतिग्रस्त हुई पाइप लाइन की मरम्मत नहीं कराने के कारण पेयजल आपूर्ति ठप हैं। ग्रामीण प्रधान और अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन समस्या का निदान नहीं हो रहा। वहीं, पानी के लिए हैंडपंपों पर कतारें लग रही हैं। गैस पाइप लाइन बिछाने के दौरान पेयजल की लाइन 20 दिन पहले क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब से नियामताबाद ब्लॉक के महाबलपुर, भीसौडी,मलोखर, दुलहीपुर, सतपोखरी, बगही सहित आठ गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप है। महाबलपुर स्थित पानी टंकी से गांवों मेें पानी की सप्लाई होती है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों और ग्राम प्रधान से कई बार गुहार लगा चुके हैं लेकिन पाइप लाइन की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। ऐसे में हैंडपंपों पर पानी के लिए लोगों को कतार लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed