फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   28 trucks seized in mining in 4 days, 2.50 lakh fine collected

Chandauli News: खनन में 4 दिन में 28 ट्रक जब्त, 2.50 लाख जुर्माना वसूला

Wed, 27 May 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
28 trucks seized in mining in 4 days, 2.50 lakh fine collected
चंदौली। संयुक्त टास्क फोर्स ने पिछले चार दिनों में टास्क फोर्स ने कार्रवाई करते हुए 28 ट्रकों को जब्त किया है, जबकि करीब 2.5 लाख रुपये का प्रशमन शुल्क भी वसूला गया है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. सर्वेश गौतम ने बताया कि डीएम चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर परिवहन, खनन, सेल टैक्स, जिला एवं तहसील प्रशासन तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों को शामिल कर संयुक्त टास्क फोर्स गठित की गई है। इसका उद्देश्य अवैध खनन, कर चोरी और यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी अंकुश लगाना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 25 मई की रात चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 13 ट्रकों को पकड़ा गया। इनमें तीन ट्रक ओवरलोड पाए गए, जबकि 10 ट्रक अवैध खनन सामग्री के परिवहन और सेल टैक्स चोरी के आरोप में जब्त किए गए। एआरटीओ ने बताया कि जब्त वाहनों के चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन परमिट निलंबित करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। साथ ही अभियान के तहत गलत साइड वाहन चलाने, फर्जी या गलत नंबर प्लेट लगाने, गलत पार्किंग और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed