फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   250 quintals of wheat drenched due to negligence of officials

अधिकारियों की लापरवाही से भीग गया किसानों का 250 कुंतल गेहूं

Tue, 18 May 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
250 quintals of wheat drenched due to negligence of officials
चंदौली। जिला प्रशासन की लापरवाही के चलते क्रय केंद्रों पर हजारों की कुंतल गेहूं खुले आसमान के नीचे रखा गया है। मंगलवार को हुई बारिश के चलते मुख्यालय स्थित नवीन मंडी समिति में किसानों का लगभग ढाई सौ कुंतल से अधिक गेहूं भींग गया है। लेकिन मौके पर कोई भी अफसर किसानों का दुखड़ा सुनने नहीं पहुंचा। किसान भी मायूस होकर अपनी किस्मत पर आंसू बहाते दिखे।
विज्ञापन

किसानों से गेहूं की खरीद करने के लिए कुल 50 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें सुचारु रुप से 40 क्रय केंद्रों पर खरीद हो रही है। लेकिन खरीद की गति बहुत धीमी है। इसके चलते किसानों को अपनी बारी का इंतजार करने में सप्ताह भर से अधिक समय गुजर रहा है। वहीं तौल कराने के लिए किसान क्रय केंद्रों पर उपज को रखकर इंतजार कर रहे हैं। मंगलवार की सुबह हुई बारिश ने अफसरों की तमाम दावों की पोल खोल दी।
विज्ञापन

नवीन मंडी समिति स्थित क्रय केंद्रों की हालत देखते बन रही थी। यहां करीब सैकड़ों कुंतल गेहूं खुले आसमान में रखा होने के चलते भींग गया। किसान जैसे तैसे तिरपाल के सहारे उपज को बचाने की कोशिश की, लेकिन जल भराव होने के चलते उन्हें कामयाबी नहीं मिली। इसके अलावा चकिया, चहनिया, शहाबगंज तथा बरहनी इलाके के क्रय केंद्रों पर समुचित व्यवस्था का अभाव देखने को मिला। हालांकि इन केंद्रों पर किसानों का उपज बाहर नहीं होने के चलते कोई क्षति नहीं हुई। दस दिन पूर्व भी हुई बारिश में गेहूं भीग गया था। जिसके बाद अधिकारियों ने कहा था कि आगे व्यवस्था की जाएगी पर कोई व्यवस्था न होने से मंगलवार को फिर गेहूं बारिश में भीग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में मंडी सचिव राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि खरीदे गए गेहूं का उठान नहीं होने के चलते समस्या आ रही है। लेकिन तेज बारिश नहीं होने से नुकसान नहीं हुआ है।
पूर्व विधायक ने जताई नाराजगी
चंदौली। सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक सैयदराजा मनोज सिंह डब्लू मंगलवार को मुख्यालय के मंडी परिसर स्थित गेहूं क्रय केंद्र का हाल जाना। गेहूं भीगने पर नराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने मंडी परिसर में चल रहे क्रय केंद्र के प्रभारियों से मिलकर खरीद की जानकारी ली और किसानों से खरीद के बाबत चर्चा की। जहां किसानों ने शिकायत की थी कि गेहूं की खरीद में पूरी तरह से अनियमितता बरती जा रही है। इस पर उन्होंने जिलाधिकारी संजीव सिंह से वार्ता कर समस्याओं के समाधान की मांग की।

पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने किसानों के भीग रहे गेहूं की खरीद ना होने से केंद्र प्रभारी के प्रति नाराजगी जताई और जिलाधिकारी संजीव सिंह से खरीद में तेजी लाने की मांग की। कहा कि जिला प्रशासन व भाजपा सरकार की उदासीनता के कारण किसानों का गेहूं की खरीद नहीं हो पा रही है। जिससे मौसम खराब होने के बाद किसानों की गेहूं मंडी में भेज रहे हैं। इनका कोई खरीदार नहीं है। आरोप लगाया कि बिचौलियों की खरीद कर लक्ष्य को पूरा किया जा रहा है। किसानों की खरीद नहीं हो रही है, जिससे किसान परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed