फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   24 pairs of worship special trains will run in the festive season

त्योहारी सीजन में चलेगी 24 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें

Tue, 27 Sep 2022 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
24 pairs of worship special trains will run in the festive season
पीडीडीयू नगर। त्योहारी सीजन में पूर्व मध्य रेलवे हावड़ा, जम्मूतवी, अमृतसर, दिल्ली के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। स्पेशल ट्रेनों के संचालन से दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ जैसे पर्व पर काम के लिए प्रदेश में बसे लोगों को घर वापस आने और पर्व के बाद वापस जाने में आसानी होगी। 48 पूजा स्पेशल त्योहारी सीजन में 324 फेरे लगाएगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि रक्सौल कोलकाता पूजा स्पेशल 24 अक्तूबर से नौ नवंबर तक, धनबाद-सीतामढ़ी पूजा स्पेशल 22 अक्तूबर से 12 नवंबर तक चलेगी। पटना-थावे स्पेशल 21 अक्तूबर से 13 नवंबर तक, पटना पुरी पूजा स्पेशल 27 अक्तूबर से 11 नवंबर तक चलेगी। दिल्ली-पटना गतिशक्ति पूजा स्पेशल 17, 19, 21, 23, 25, 27 एवं 29 अक्टूबर को दिल्ली से रात 23.10 बजे खुलकर दानापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल होते हुए अगले दिन 15.45 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 18, 20, 22, 24, 26, 28 एवं 30 अक्टूबर को पटना से शाम 16.50 बजे खुलकर अगले दिन 10.35 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन

अमृतसर पटना पूजा स्पेशल 18, 22 एवं 26 अक्तूबर को अमृतसर से दोपहर 14.50 बजे खुलकर पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, दानापुर होते हुए अगले दिन शाम 15.45 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 19, 23 एवं 27 अक्टूबर को पटना से 16.50 बजे खुलकर अगले दिन शाम 18 बजे अमृतसर पहुंचेगी। नई दिल्ली-गया सुपर फास्ट पूजा स्पेशल 17 अक्तूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को नई दिल्ली से सुबह 08.10 बजे खुलेगी। यह ट्रेन डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर होते हुए अगले दिन रात 00.30 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 18 अक्तूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को गया से सुबह 07.10 बजे खुलकर उसी दिन रात 23.35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मूतवी बरौनी एक्सप्रेस 29 सितंबर से दस अक्तूबर तक, आनंद विहार मुजफ्फरपुर पूजा स्पेशल 17 अक्तूबर से 10 नवंबर तक, नई दिल्ली-बरौनी पूजा स्पेशल 18 अक्तूबर से 12 नवंबर तक चलेगी। इसी तरह आनंद विहार सहरसा 29 सितंबर से 10 अक्तूबर तक, नई दिल्ली-दरभंगा पूजा स्पेशल 17 अक्टूबर से 10 नवंबर तक चलेगी।
आनंद विहार जयनगर पूजा स्पेशल 18 अक्तूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को आनंद विहार की सुबह 10.30 बजे खुलकर मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी पर रुकेगी और अगले दिन दोपहर 13.15 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 19 अक्तूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को जयनगर से शाम 15 बजे खुलकर अगले दिन 19.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। आनंद विहार भागलपुर पूजा स्पेशल 29 सितंबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को आनंद विहार से शाम 19.05 बजे खुलेगी। यह ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किऊल होते हुए अगला दिन शाम छह बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 30 सितंबर से 11 नवंबर तक नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को भागलपुर से 19.45 बजे खुलकर अगले दिन 18.40 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
आनंद विहार जोगबनी पूजा स्पेशल 18 अक्तूबर से 08 नवंबर तक, हावड़ा रक्सौल पूजा स्पेशल एक अक्तूबर से 29 अक्तूबर तक, सियालदह-गोरखपुर पूजा स्पेशल दो अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक चलेगी। कोलकाता-हरिद्वार सुविधा पूजा स्पेशल कोलकाता से रात 11.25 बजे खुलेगी और नौहाटी, बंडेल, वर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, मोकामा, बख्तियारवुर, पटना, आरा, बक्सर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, लक्सर होते हुए अगले दिन शाम छह बजे हरिद्वार पहुंचेगी।
कोलकाता-हरिद्वार-कोलकाता पूजा स्पेशल 08 अक्तूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को कोलकाता से दिन में 11.25 बजे खुलकर अगले दिन रविवार की शाम छह बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी में 09 अक्तूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को हरिद्वार से रात 20.30 बजे खुलकर मंगलवार की भोर में 03.35 बजे कोलकाता पहुंचेगी। कोलकाता-अजमेर पूजा स्पेशल 04 से 25 अक्तूबर तक प्रत्येक मंगलवार को कोलकाता से दोपहर में 14.00 बजे खुलकर पटना और पीडीडीयू जंक्शन होते हुए बुधवार की शाम 19.40 बजे अजमेर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 05 से 26 अक्तूबर क प्रत्येक बुधवार को अजमेर से रात 22.00 बजे खुलकर शुक्रवार की भोर में कोलकाता पहुंचेगी। इसी तरह पटना आनंद विहार पूजा स्पेशल 23 अक्तूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार और रविवार को पटना से 22.20 खुलकर अगले दिन आनंद विहार पहुंचेगी।

इसी तरह जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस 25 अक्तूबर से 08 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को जयनगर से रात 23.50 बजे खुलकर अगले दिन 13.00 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 28 अक्तूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रात 00.15 बजे खुलकर अगले दिन 15.00 बजे जयनगर पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, पटना, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी।
---
रिपोर्ट और संपादन कृष्ण मुरारी मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed