फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   महापरिनिर्वाण दिवस पर याद किए गए डॉ. आंबेडकर

महापरिनिर्वाण दिवस पर याद किए गए डॉ. आंबेडकर

Thu, 06 Dec 2018 11:28 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
महापरिनिर्वाण दिवस पर याद किए गए डॉ. आंबेडकर

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस गुरुवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। विभिन्न संगठनों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। गोष्ठी में बाबा साहेब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।
भारतीय रेल दलित मजदूर एसोसिएशन की ओर से नगर के इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय पर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। एसोसिएशन के महामंत्री राजेंद्र राम ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया गया। इस मौके पर बृज मोहन, राम लच्छन, दुर्गेश, एसएस उपाध्याय, मयंक उपाध्याय, दूधनाथ, विजय रत्न गौतम, प्रदीप कुमार, जनार्दन, पुष्पेंद्र कुमार रहे। इसी तरह मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सभागार में डीआरएम पंकज सक्सेना ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में बाबा साहेब कृतित्व पर चर्चा हई। गोष्ठी संचालन वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजित कुमार ने और धन्यवाद ज्ञापन मंडल कार्मिक अधिकारी सीएस आजाद ने किया। समाजवादी पार्टी की ओर से नगर स्थित कार्यालय पर बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने बाबा साहेब के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पूर्व प्रमुख बाबूलाल,पूर्व चेयरमैन राजकुमार जायसवाल, ब्लाक प्रमुख महेन्द्र पासवान, विजयानंद तिवारी, परस सोनकर, शिव भारती, कमलेश यादव, वीरू रावत, राजकुमार कन्नौजिया रहे।
विज्ञापन

भीमोदय लोकहितकारानी संस्था की ओर से कूढ़कलां स्थित कैंप कार्यालय पर बाबा साहेब को याद किया गया। इस दौरान उनके विचारों पर चलने की प्रेरणा लेते हुये बाबा साहब की प्रतिज्ञाओं को याद किया। सीताराम कर्णवाल ने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर श्रवण कुमार, सीडी राम,अनूप कर्णवाल, श्यामलाल, रघुवर प्रसाद, अरविंद कुमार, आशीष कुमार, वरुण, महादेव उपस्थित रहे। संचालन राजेश गौतम ने किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से कैलाशपुरी स्थित पोद्दार भवन में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस मौके पर रविन्द्र पटेल, हर्षित शर्मा, रोहित, दीपक गुप्ता, रोहित, केशरी, आकाश, सुनील, नागेश्वर, मोहित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियामताबाद संवाददाता के अनुसार गौतम चैरिटेबल की ओर से संचालित जीवक आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर कमलापुर एकौनी में बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 155 लोगों के आंखों और शरीर की जांच की गई। जांच के बाद नेत्र रोगियों को चश्मा, दवा आदि का वितरण किया गया। इस मौके पर मरीजों को आयर्वेद के पंचकर्म के बारे में बताया गया। इस मौके पर चेयरमैन डॉ. सुनील कुमार गौतम, डॉ. जीडी गुुप्ता, डॉ. देवानंद उपाध्याय, डॉ. सतीश सिंह, डॉ. राजीव कुमार त्रिपाठी, संदीप कुमार, संजू, पूजा, सरिता, बृजराज उपस्थित रहे। डॉ. बीआर आंबेडकर विद्यालय सराय पकवान में बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रबंधक डॉ. सुदामा प्रसाद, श्रीराम, राजनाथ राम, डॉ. राम दुलारे, मनोज ,दिलीप ,राजेश, जितेंद्र ,आशीष, रामनारायण कुरील रहे।

सकलडीहा संवाददाता के अनुसार कस्बा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति के समीप परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने बरठी गांव से बाइक जुलूस निकाला और सकलडीहा पहुंच कर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। इस दौरान छोटू भारती, प्रेम सिंह, कांता प्रसाद,शशिकांत, सोहन, संतोष, अरूण रत्नाकर, केशव प्रसाद, रामबहादुर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed