{"_id":"5bd8a90dbdec2269ac7ee947","slug":"21540925709-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखंडता दिवस के रुप में मनेगी सरदार पटेल की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखंडता दिवस के रुप में मनेगी सरदार पटेल की जयंती
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। पूर्व गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 31 अक्तूबर पर जिला प्रशासन द्वारा अखंडता दिवस के रुप में मनाने की योजना है। जहां बुधवार को स्कूलों व सरकारी कार्यालयों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन होंगे, वहीं अधिकारी अपने अधीनस्थों को राष्ट्रीय एकता का संकल्प दिलाएंगे। सबसे पहले सुबह आठ बजे परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की ओर से रैली निकाली जाएगी। वहीं कलक्ट्रेट से एकता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा डीआईओएस कार्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई है।
जिला प्रशासन के निर्देश पर बुधवार को जनपद के सभी विद्यालयों में सुबह प्रार्थना के बाद छात्रों को राष्ट्रीय एकता अखंडता की शपथ दिलाई जाएगी। दस बजे कलक्ट्रेट में राष्ट्रीय एकता व अखंडता विषय पर रंगोली कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके अलावा 11 बजे सरकारी कार्यालयों में विभागाध्यक्ष कर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद डीएम नवनीत सिंह चहल दोपहर 12 बजे मुख्यालय स्थित कमलापति जिला अस्पताल में मरीजों में फल वितरण करेंगे। एक बजे सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव वृद्धाश्रमों में वृद्धजनों को भोजन बाटेंगे। दो बजे सभी राजकीय इंटर कालेज में लौह पुरूष के व्यक्तित्व पर भाषण प्रतियोगिता तथा शाम चार बजे कलक्ट्रेट में विचार गोष्ठी व छह बजे सरदार पटेल के जीवन चरित्र पर लघु फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। डीएम नवनीत सिंह चहल ने बुधवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है। संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की गई है।