{"_id":"5c193f8ebdec2257282d36d0","slug":"201545158542-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैयदराजा-जमानिया मार्ग पर दूसरे दिन भी लगा भीषण जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैयदराजा-जमानिया मार्ग पर दूसरे दिन भी लगा भीषण जाम
विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। लोकमनपुर फाटक के समीप सोमवार की देर रात 12 बजे के करीब बालू लदे ट्रक की कमानी टूटने से सैयदराजा-जमानिया मार्ग पर लगभग 18 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। देर शाम खराब ट्रक को ठीक कराकर जाम को कम किया गया। जाम में फंसे वाहन रेंगते हुए अपने गंतव्य की तरफ चलते रहे। सोमवार की रात से लगा जाम मंगलवार की शाम लगभग सात घंटे बाद समाप्त हुआ।
सड़क पर गड्ढे होने की वजह से रोजाना किसी न किसी ट्रक का गुल्ला या कमानी टूटने से जाम लग रहा है। इससे काफी परेशानी हो रही है। हाल यह है कि पिछले दो दिनों से लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है। सैयदराजा के लोकमनपुर फाटक से जमानिया की तरफ जाने वाली लेन का जाम कजहरा गांव से भी आगे और सैयदराजा की तरफ बगही गांव तक पहुंच गया है। वर्ष 2016 में 29 करोड 14 लाख रुपये की लागत से इस सड़क की मरम्मत कराई गई थी लेकिन मानक की अनदेखी के चलते सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। वहीं चार पहिया व दो पहिया वाहन जाम से बचने के लिए लंबे रास्ते की दूरी तय कर अपने गंतव्य की तरफ जा रहे हैं। क्षेत्र के दुखरन राय, संजय दाढ़ी, अरुण सिंह, ज्वाला सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रतन सिंह, नीरज सिंह, रविकांत पांडेय, राकेश गुप्ता, मुन्ना अंसारी आदि ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क की मरम्मत कराए जाने व जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन