{"_id":"5c1d3cfebdec2256d34bc6f1","slug":"191545420030-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजा मिलने तक आंदोलन रहेगा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजा मिलने तक आंदोलन रहेगा जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। रेल फ्रेट कॉरिडोर परियोजना के तहत जबरन हो रहे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। प्रशासन से नाराज किसानों ने शुक्रवार को बनौली खुर्द गांव के पास अधिग्रहीत भूमि पर धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने प्रशासन पर सौतेला व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया और अधिग्रहीत भूमि के बदले उचित मुआवजे की मांग की। अंत में निर्णय लिया कि जब तक किसानों को एक समान मुआवजा नहीं मिल जाता आंदोलन जारी रहेगा।
इस मौके पर कृष्णकांत यादव ने कहा कि जनपद के किसानों संग जिला प्रशासन जोर-जबरदस्ती कर रहा है। किसानों को उनकी ही जमीन से बेदखल करने की कार्यवाही की जा रही है। भूमि अधिग्रहण कानून का पालन नहीं हो रहा है, जिससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। मांग किया कि जिन किसानों की जमीनें ली गई हैं उन्हें एक समान उचित मुआवजा प्रशासन दिलाए। साथ हली अन्य सुविधाएं जिनका उल्लेख नए भूमि अधिग्रहण कानून में है उसका लाभ दिया जाना चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो हम सभी अपने आंदोलन को इसी तरह आगे भी जारी रखेंगे। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद, मनोज मौर्य, ओम प्रकाश यादव, अशोक राम, नंदलालरहे।