{"_id":"5b942278867a557f2334577a","slug":"191536434808-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभागीय लापरवाही से नहीं बन रहा जला मोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभागीय लापरवाही से नहीं बन रहा जला मोटर
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टांडाकला। जलनिगम विभाग की लापरवाही से उमसभरी गर्मी में पेयजल के लिए मारुफपुर में बनी टंकी का मोटर 20 दिनों से जला है। इससे पानी की आपूर्ति ठप है। धन की कमी के चलते अधिकारियों ने बनवाने से हाथ खड़ा कर लिया है। ग्रामीणों की शिकायत पर विभाग के अधिकारी धन की कमी की बात कहकर पल्ला झाड़ ले रहा है।
पानी की इस मिनी टंकी से मारूफपुर, नदेसर, भूसौला, मझिलेपुर, हसनपुर, बड़कीबारी, जमालपुर आदि गांवों में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। लगभग 20 दिन पूर्व मिनी टंकी में लगा मोटर जल गया है। इससे क्षेत्र के कई इलाके में पेयजल की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। आपूर्ति ठप होने से लोग दूषित पानी पीने को विवश हैं। विभागीय अधिकारी जले मोटर का मरम्मत कराने के प्रति उदासीन बने हैं। क्षेत्र के राजवंश सिंह, रविशंकर मिश्र, मृत्युंजय पांडेय, नीरज मिश्र, संतोष चौरसिया, राजेश चौरसिया, अवधेश मिश्र, जटायु मिश्र, सक्षम मिश्र, रमाकांत मिश्र, नागेंद्र मिश्र, कमलेश यादव, संदीप यादव, शमसेर सिंह आदि ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जले मोटर की मरम्मत की मांग की है। जल निगम के जेई बलवंत यादव ने बताया कि शासन द्वारा मरम्मत के लिए किसी प्रकार की धनराशि विभाग को नहीं मिल रही है। पेयजल कनेक्शनधारियों से वसूले गए जलकर से मरम्मत कार्य कराया जाना असंभव है। इसलिए मोटर की मरम्मत कराने में देरी हो रही है। धन की व्यवस्था होते ही मोटर बनवा दिया जाएगा।