फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   महिला आयोग की सदस्य ने सुनी समस्याएं

महिला आयोग की सदस्य ने सुनी समस्याएं

Thu, 20 Dec 2018 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
महिला आयोग की सदस्य ने सुनी समस्याएं

विज्ञापन

चंदौली। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश के सदस्य मीना चौबे ने बुधवार को मुख्यालय स्थित लोक निर्माण निरीक्षण भवन में जनसुनवाई की। इसमें एक प्रार्थना पत्र पुलिस से संबंधित आने पर तत्काल उसे संबंधित अधिकारी को सौंप दिया। साथ ही महिला उत्पीड़न की रोकथाम और त्वरित न्याय के लिए संबंधित अधिकारियों को कहा।

आयोग की सदस्य मीना चौबे ने कहा कि महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्घ है। इसके लिए 181 महिला हेल्पलाइन एवं वन स्टॉप सेंटर स्थापना हर जनपद में किया है । वन स्टॉप सेंटर के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल में कमरे उपलब्ध ना होने पर सीएमओ डा.पीके मिश्र को तत्काल कमरा उपलब्ध कराने को कहा, ताकि महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी ना होने पाए। उन्होंने निर्देश दिया कि महिला उत्पीड़न की शिकार महिलाओं के लिए प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 से पांच बजे तक प्रार्थना पत्र के साथ कोई पहचान पत्र के साथ आधार कार्ड का फोटो कॉपी संलग्न कर राज्य महिला आयोग हेल्पलाइन कर सकती है। इसके लिए महिलाओं के व्हाट्सएप नंबर 630 6511708 बनाया गया है। साथ ही माह के प्रथम व तृतीय बुधवार को जनपद में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इसमें महिलाओं से जुड़े मामलों का निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान एसपी देवेंद्र नाथ, सीएमओ पीके मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद राय, सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल, बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी इंद्रावती कुमारी, किशन वर्मा, अंकित सिंह, प्रमिला यादव रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed