{"_id":"5c72e8d7bdec224bc62b6044","slug":"171551034583-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौखिक विज्ञान प्रश्नोतरी में आदर्श ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौखिक विज्ञान प्रश्नोतरी में आदर्श ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौखिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी में आदर्श ने मारी बाजी
जिला विज्ञान क्लब की ओर से निकाली शैक्षणिक भ्रमण यात्रा
रामनगर में आयोजित हुआ कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
चकिया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब की ओर से शनिवार को शैक्षणिक भ्रमण यात्रा आयोजित की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार बागी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली रामनगर स्थित पारले जी फैक्ट्री पहुंची। जहां विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें भारत माता विद्या मंदिर के आदर्श को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम में चकिया क्षेत्र के कई विद्यालयों के बच्चों ने भी शिरकत कर कई पुरस्कार जीते।
शैक्षणिक भ्रमण में मूसाखांड के राजकीय हाई स्कूल के 11, सरस्वती शिशु मंदिर चकिया के 28, भारत माता विद्या मंदिर चकिया के 18 व सिल्वर बेल्स कंवेंट स्कूल के दो छात्रों ने प्रतिभाग किया था। इस कार्यक्रम में बच्चों को बिस्किट बनाने व बाजारों में बिकने की प्रक्रिया बताई गई। कार्यक्रम में मौखिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया था। इसमें भारत माता विद्या मंदिर के आदर्श कुमार सिंह प्रथम, जतिन श्रीवास्तव द्वितीय व ज्योति कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा विवेक सिंह, राज मौर्य, सौम्या मौर्य, अभय कुमार, रोशन मौर्य, राकेश व मोनाली जायसवाल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। भ्रमण करने वालों में प्रभारी शिक्षक राजेंद्र जायसवाल, लखेंदर प्रसाद, आशुतोष मिश्रा, प्रज्ञा सिंह, अवध बिहारी सिंह, डॉ. कृष्ण मुरारी सिंह, संजय कुमार चौधरी शामिल रहे।