{"_id":"5bd9fbb8bdec22699c0c1313","slug":"171541012408-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहमागहमी के बीच 27 प्रत्याशियों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहमागहमी के बीच 27 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय पीजी कॉलेज में छात्रसंघ के चुनाव के लिए बुधवार को विभिन्न पदों के लिए कुल 27 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान पूरे कस्बा में गहमागहमी का मौहाल रहा। सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। भारी-भरकम जुलूस के साथ प्रत्याशियों ने कालेज पहुंचकर नामांकन किया।
अध्यक्ष पद के लिए सत्येंद्र यादव, अजय यादव, अजय सिंह यादव, नितिश कुमार यादव, ऋषि देव यादव, विजय सिंह यादव, आशुतोष जायसवाल, अजय कुमार यादव, दीक्षा चौबे, अभिषेक जायसवाल व अतिआनंद भारत ने पर्चा दाखिल किया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर शुभम सिंह, शिव कुमार मिश्र, रोहित तिवारी, शुभम गुप्ता, राहुल विश्वकर्मा, जालीन चौरसिया व महामंत्री पद पर निरंजन कुमार राय, यासीन अशरफ, अखिलेश कुमार और कुमारी रौनक सिंह ने नामांकन किया। इसके अलावा पुस्तकालय मंत्री के लिए आनंद कुमार, रविप्रकाश मौर्य, शिवम सिंह व कला संकाय प्रतिनिधि के लिए अंकित कुमार, प्रियांशु तिवारी और श्याम सिंह ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
नामांकन स्थल पर पुलिस ने सिर्फ प्रत्याशियों व उनके प्रस्तावकों को जाने की इजाजत दे रखी थी। नामांकन पत्रों की जांच शुक्रवार को व नाम वापसी शनिवार को होगी। नामांकन करने से पूर्व प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ कस्बा का भ्रमण कर अपनी ताकत का अहसास कराया। नामांकन के दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. उदयशंकर झा व सहायक चुनाव अधिकारी डॉ. प्रमोद सिंह नामांकन प्रक्रिया की निगरानी में जुटे रहे।
विज्ञापन