फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   कोहिनूर ए ताज के लिए हुआ प्री ऑडिशन

कोहिनूर ए ताज के लिए हुआ प्री ऑडिशन

Wed, 31 Oct 2018 01:25 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
कोहिनूर ए ताज के लिए हुआ प्री ऑडिशन

विज्ञापन
पड़ाव। ब्लास्टर ग्रुप इवेंट कंपनी और साई की बगिया ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को जैपुरिया स्कूल पड़ाव में मिस्टर एंड मिस कोहिनूर ए ताज और मिसेज कोहिनूर ए ताज के लिए प्री ऑडिशन किया गया। ऑडिशन में चंदौली, वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल से 90 प्रतिभागियों ने कैटवर्क की। इसमें चयनीत प्रतिभागी पांच दिसंबर को आगरा में होने वाले ग्रैंड फिनाले में शामिल होंगे। कार्यक्रम की शुरूआत मिस इंडिया देवा शीलू पांडेय, मुख्य अध्यापिका प्रियंका मुखर्जी, ब्लास्टर ग्रुप के डायरेक्टर चंचल गुप्ता और फैशन फोटोग्राफर गौरव धवन ने संयुक्त रूप से दीप जला कर की।

इसके बाद बारी बारी से नब्बे प्रतिभागियों ने अपना परिचय देते हुए कैटवाक किया । लाइवा, मान्या, हर्षिता, अंशिका श्रीवास्तव, सोनल कुशवाहा, सना अख्तर, प्रत्युश अग्रवाल, अनुज, साहिल, हिमांशु, रचित अग्रवाल, शुभम त्रिपाठी, सर्वेश, प्रतुश अग्रवाल का चयन ग्रैंड फिनाले के लिए किया गया। आयोजक चंचल गुप्ता ने बताया कि चयनीत प्रतिभागियों को कोहिनूर ए ताज की ओर से पांच दिसंबर को आगरा में होने वाले ग्रैंड फिनाले के लिए बुलाया गया है। इसमें एक सप्ताह की निशुल्क ट्रेनिंग मिसेज इंडिया भूमिका भंडारी अग्रवाल, इंडिया फैशन ट्रेनर मिलोन सिंह, मिस इंडिया ट्रेनर मिलोन सिंह, मिस इंडिया डाइटिशन मिस निधि चौधरी, डेलही वुट मिसेज इंडिया भावना गौतम, आईएफटी इंस्टीट्यूट आगरा इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट मानसी मेहता, योगा ट्रेनर अलका दुआ प्रतिभागियों को ट्रेनिंग देंगे। ग्रैंड फिनाले में निर्णायक मंडल में इंदू सरकार फिल्म फेम टिया वाजपेयी, हांटेंड फिल्म फेम रश्मि झा रहेंगी। इस मौके पर प्रधानाध्यापक आशीष सक्सेना, सौरभ श्रीवास्तव, अरुण भारती, रमेश अग्रवाल, चंचला अग्रवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed