फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   171 small bridges and culverts will be repaired in the district

जिले के 171 छोटे पुल और पुलियों की होगी मरम्मत

Mon, 22 Feb 2021 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
171 small bridges and culverts will be repaired in the district
चंदौली। सिंचाई संसाधनों को दुरुस्त करने के लिए जिले में नहरों, तटबंधों पर बने 171 पुल-पुलियों की मरम्मत व पुनर्निर्माण होगा। इससे लोगों को आवागमन में जहां सुगमता होगी वहीं सिंचाई में होने वाली दिक्कतें भी खत्म होंगी। रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लखनऊ में इसका शिलान्यास किया। उन्होंने निर्माण कार्य को सौ दिनों के अंदर पूरा कराने के लिए अफसरों को समय दिया। सीएम के संवाद के दौरान एनआईसी में जिले के सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

चंद्रप्रभा प्रखंड के अंतर्गत आने वाले नालों पर स्थित क्षतिग्रस्त कई पुल, पुलियों की मरम्मत कराई जाएगी। इसके अलावा सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र में तीन की मरम्मत और दो का पुनर्निर्माण, चकिया में 99 पुलों की मरम्मत, पांच का पुनर्निर्माण, सैयदराजा में 44 की मरम्मत और दो पुलों का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। पुल पिछले काफी दिनों से जर्जर हाल में थे। इसके चलते आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। हर वक्त दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी।
विज्ञापन

सरकार ने बजट में पुलों के मरम्मत के लिए बजट का प्रावधान किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से इसका शिलान्यास किया। कहा कि पिछले कई दशक में पुल-पुलियों व नहरों के तटबंधों की लाइनिंग का कार्य नहीं हुआ। इससे जर्जर हो गए थे। प्रदेश में 21,542 पुल पुलियों की मरम्मत व पुनर्निर्माण कराया जाएगा। इसको लेकर महाअभियान की शुरूआत की गई है। पिछले साल भी इसके लिए बजट जारी किया गया था। इस साल भी बजट में सरकार ने प्रविधान किया है। कहा कि प्रदेश का भौगोलिक क्षेत्रफल लगभग 241 लाख हेक्टेयर का है। इसमें कृषि योग्य भूमि 188 लाख हेक्टेयर है। 120 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई की व्यवस्था की गई है। पिछली सरकारों ने नहरों के तटबंधों की मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया। आबादी के साथ ही संसाधन भी बढ़ने चाहिए तभी सही मायने में विकास होगा। उन्होंने अधिकारियों को 100 दिनों के अंदर निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम संजीव सिंह, सीडीओ अजितेंद्र नारायण सहित सिंचाई विभाग के अफसर एनआईसी में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed