फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   1644 samples collected so far

जनपद में कोविड-19 के अब तक कलेक्ट हुए 1644 सैंपल

Wed, 03 Jun 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
1644 samples collected so far
चंदौली। कोरोना का कहर जब से अस्तित्व में आया है तब से लेकर अब तक उसकी जांच के लिए सैंपलिंग का कार्य अनवरत जारी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक कुल 1644 नमूने जांच के लिए भेजे गए, जिसमें 1462 की रिपोर्ट आ चुकी है, वहीं शेष 182 प्रतिक्षारत है। इसके अलावा क्वारंटीन किए गए 18 हजार लोगों को समयावधि पूर्ण होने पर घर के लिए छुट्टी दे दी गयी। फिलहाल स्वास्थ्य महकमे ने कोविड-19 से लड़ने के लिए तैयारियां मुकम्मल कर रखी है। फिलहाल जिले में स्वास्थ्य महकमे ने संस्थागत क्वारंटीन के लिए 600 बेड तैयार रखा है। इसके अलावा जिले में आठ वेंटीलेटर की व्यवस्था की गयी है, ताकि किसी भी गंभीर को समय पर बेहतर उपचार मुहैया कराकर उसकी जान बचाई जा सके। फिलहाल जिले का स्वास्थ्य महकमा नमूनों को कलेक्ट करने व उसकी जांच पर पूरा ध्यान केंद्रीत किए हुए है ताकि दूसरे प्रांत से लौटे प्रवासियों के संक्रमित होना या न होना पुष्ट हो सके। स्वास्थ्य महकमा महाराष्ट्र से आने वाले सभी प्रवासियों के जांच नमूने एकत्रित कर बीएचयू भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा हाटस्पाट इलाकों में सभी की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ-साथ नमूने एकत्रित करने पर स्वास्थ्य महकमे का पूरा जोर है। अब तब लगभग 23 हजार लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग मुकम्मल की जा चुकी है। इसके साथ इन सभी को होम क्वारंटीन की सलाह दी गयी थी, जिसमें पांच हजार लोग अभी भी क्वारंटीन में हैं। कोविड-19 को लेकर स्वास्थ्य महकमे को लेकर पूरी तरह से तैयार है। संदिग्धों की सूचना पर तत्काल उन्हें रिकवर करके उन्हें अस्पताल लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed