{"_id":"5b01cae14f1c1bd2408b6cb2","slug":"161526844129-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी बीज गोदामों पर पहुंचा धान का बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी बीज गोदामों पर पहुंचा धान का बीज
Updated Mon, 21 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। धान की नर्सरी डालने की तैयारी में लगे किसान सरकारी बीज गोदामों से धान का बीज प्राप्त कर सकते हैं। जिले में 1700 कुंतल बीज के वितरण का लक्ष्य रखा गया है। केंद्र सरकार बीज पर 20 प्रतिशत की सब्सिडी दे रही है। जबकि राज्य सरकार की ओर से अभी सब्सिडी तय नहीं की गई है।
खरीफ सीजन में धान की नाटी प्रजाति के अलावा दो सौ कुंतल बासमती व सांभा-1 जैैसे महीन प्रजाति के धान के बीज भी किसानों को वितरित किया जाना है। नई व्यवस्था के तहत किसानों को बीज खरीदने पर राजकीय गोदामों से बीज शोधन के लिए ट्राइकोडर्मा भी दिया जाएगा। कृषि विभाग को जो बीज प्राप्त हुआ है उसमें सांभा वन, एआरआई 6444, एनडीआर 2065, नरेंद्रा, पीबी 1509, मालवीय सुगंधा 4 व 3, मालवीय सुगंधा 105, सुगंधा 1121, बासमती पूसा के बीज शामिल हैं। धान का प्रमाणित बीज जनपद के ब्लाक मुख्यालयों पर स्थित सभी राजकीय बीज गोदामों पर पहुंचा दिया गया है। विभाग की ओर से जिले में कुल 1700 कुंतल बीज के वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किसानों को बासमती का बीज 45 रुपये 80 पैसे प्रति किलोग्राम और अन्य प्रजातियों का बीज 33 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से वितरित किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती ने बताया कि पंजीकृत किसान राजकीय गोदामों से बीज खरीद सकते हैं। किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से सब्सिडी की धनराशि का भुगतान किया जाएगा। केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि प्रतिदिन केंद्र खोलें ताकि किसान जरूरत के समय बीज प्राप्त कर सकें।