फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   16 Biswa wheat crop burnt due to spark from short circuit

Chandauli News: शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से 16 बिस्वा गेहूं की फसल जली

Thu, 11 Apr 2024 02:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
16 Biswa wheat crop burnt due to spark from short circuit
कंदवा। क्षेत्र के करौती गांव के सिवान में बुधवार की सुबह करीब नौ बजे शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से अमरनाथ कुशवाहा के गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। इससे 16 बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर किसी प्रकार आग पर काबू पाया। अन्यथा आसपास के अन्य किसानों की खड़ी सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल भी जलकर राख हो गई होती।
विज्ञापन


करौती गांव निवासी अमरनाथ कुशवाहा का माइनर के समीप खेत है। इसमें गेहूं की फसल लगी हुई थी। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे खेत से गुजर रहे हाईटेंशन तार में चिड़िया के टकराने के चलते हुए शॉर्ट सर्किट से खेत में गिरी चिंगारी से आग लग गई। ग्राम प्रधान रमाशंकर जायसवाल और क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय पांडेय ने जिला प्रशासन से पीड़ित किसान को अहेतुक सहायता राशि दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed