{"_id":"5cfead02bdec22076019fdb5","slug":"15601942976-chandauli-news116","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्यान्न न मिलने पर पात्र गृहस्थी के लाभार्थियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्यान्न न मिलने पर पात्र गृहस्थी के लाभार्थियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। आनलाईन आवेदन व राशन कार्ड मिलने के बाद भी राशन न मिलने से नाराज पात्र गृहस्थी के लाभार्थियों ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पर विभागीय अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान धरहरा, ईटवा सहित कई गांव के लाभार्थियों ने नारेबाजी भी की। साथ ही जिलाधिकारी से कोटेदारों की जांच कर वंचित लाभार्थियों का नाम सूची में दर्ज कर राशन वितरण कराने की मांग की।
आरोप लगाया कि अक्तूबर 2018 में आनलाईन आवेदन करने के बाद भी धरहरा, ईटवा, सकलडीहा, नागेपुर, बलारपुर सहित कई गांवों के कोटेदार लाभार्थियों को खाद्यान्न नहीं दे रहे हैं। बताया कि पहले उन्हें राशन कार्ड पर ही खाद्यान्न मिल जाता था। इसके अलावा राशन कार्ड पर यूनिट भी पहले की अपेक्षा कम कर दी गई है जबकि आधार से कार्ड लिंक है। उन्होंने डीएम और एसडीएम से पात्र गृहस्थी के लाभार्थियों को खाद्यान्न सूची में नाम दर्ज कराकर राशन वितरण कराने की मांग की। एसडीएम राम सजीवन मौर्य ने बताया कि लाभार्थियों की जांच कराकर खाद्यान वितरण कराए जाने का निर्देश दे दिया गया है। इसमें लापरवाही बरतने वाले कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में गुलाबी देवी, चंद्रशेखर, चंदा, बुद्धा देवी, रामपति, मोनिका, शंकर, धर्मा, प्रमोद, रामबरन शामिल रहे।