{"_id":"5cfab786bdec220770318a2e","slug":"15599348485-chandauli-news140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली न मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली न मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगढ़। दो माह से बिजली न मिलने से आक्रोशित होरिला गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को बिजली के खंभे के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने विद्युत विभाग व बिजली ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी भी की। साथ ही शीघ्र आपूर्ति बहाल न किए जाने पर तहसील मुख्यालय पर उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर आरोप लगाया कि सब स्टेशन पर कई बार शिकायत की गई लेकिन केवल आश्वासन ही मिला है। गांव में आए दिन जंगली जानवरों का भय बना रहता है। वहीं तहसील मुख्यालय से अधिक दूर होने व पथरीला रास्ता होने के कारण गांव के लोग इसकी शिकायत भी बार-बार नहीं कर पाते हैं। बताया कि राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना से गांव में वर्ष 2009 में विद्युतीकरण कराया गया है। योजना के तहत ट्रांसफार्मर भी लगा दिया गया लेकिन नियमित आपूर्ति नहीं की जा रही है। इससे भीषण पड़ रही गर्मी में ग्रामीणों को जल्द विद्युत आपूर्ति नहीं की गई तो ट्रैक्टर से नवगढ़ पहुंच कर तहसील मुख्यालय का घेराव करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में शंभू, छोटेलाल, गोपाल, समुंदरी, मुनिया, महेंद्र, राम सागर, बिरजू, सदाफल, गजेंद्र, रामबाबू आदि शामिल रहे।