{"_id":"5cfab783bdec22075060a02b","slug":"155993484517-chandauli-news6","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेलर की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेलर की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैयदराजा। थाना अंतर्गत फुटियां गांव के समीप शुक्रवार की सुबह पांच बजे ट्रेलर की चपेट मे आने से साइकिल सवार सागर प्रसाद (60) की मौत हो गई। सागर अपने समधी के तेरहवीं में शामिल होकर सुबह घर लौट रहा था। घटना के बाद ट्रेलर छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम हङौरा निवासी सागर क्षेत्र के फुटियां गांव में अपने समधी की तेरही में शामिल होने गया था। तेरही के बाद भोर में वह साइकिल से वापस घर जा रहे थे। वह जेसे ही फुटियां गांव की रोड क्रास करके हाईवे से सङक पार कर रहे थे कि बिहार की तरफ से वाराणसी की ओर तेज गति से जा रहे ट्रेलर ने उन्हें रौंद दिया और वृद्ध की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजा। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को कब्जे में कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। सागर के मौत की सूचना के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया।