{"_id":"5cfab780bdec2207571f6eab","slug":"155993484184-chandauli-news117","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा दिवस पर मिलावट के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान 4","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा दिवस पर मिलावट के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान 4
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियामताबाद। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के मौके पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने रामनगर सहित विभिन्न इलाकों में जागरूकता अभियान चलाया। पहले दिन उद्यमियों को मिलावट से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान सुरक्षित तरीके से खाद्य पदार्थ निर्माण के बारे में भी चर्चा की गई।
रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को औद्योगिक क्षेत्र फेज एक स्थित यूपीएसआईडीसी के सभागार में खाद्य सुरक्षा दिवस जागरूकता अभियान की शुरूआत सहायक आयुक्त खाद्य हरिमोहन श्रीवास्तव ने किया। इसमें उद्यमियों को खाद्य सुरक्षा व पंजीकरण से संबंधित जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर प्रकार के उद्यमियों व व्यवसायियों को खाद्य सुरक्षा विभाग से लाइसेंस लेना अति आवश्यक है। बगैर लाइसेंस के उद्योग लगाना गैर कानूनी माना जाता है। कहा कि हर उद्यमी को खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मान्य प्रावधानों का पालन करना अति आवश्यक है। संक्रामक बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को खाद्य कारोबार में उद्यमी को नियोजित नहीं करना चाहिए। साथ ही खाद्य प्रतिष्ठान की सफाई व स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। खाद्य पदार्थों को ढक कर रखना चाहिए। जिससे कि इन पर धूल व मक्खियां ना बैठे हैं। खाद्य प्रतिष्ठान का फर्श चिकना होना चाहिए। साथ ही इसमें सीलन बिल्कुल ही नहीं होनी चाहिए। रेस्टोरेंट, ढाबा, भोजनालय आदि की दुकान के संचालक पीने के पानी का कंटेनर हमेशा साफ रखें। साथ ही पानी में क्लोरीन की गोली का प्रयोग करें। किसी भी उद्यमी को बैच नंबर, पैकिंग डेट, विनिर्माण डेट, कंपनी का नाम व पता लिखा हुआ खाली पैकेट की बिक्री नहीं करनी चाहिए। यदि कोई उद्यमी इस तरह का कार्य करता है तो यह अपराध माना जाता है। ऐसे उद्यमियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाती है। वहीं रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्या ने कहा कि रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों का प्रयास सदैव साफ सफाई का ध्यान रखते हुए खाद्य पदार्थों के उत्पादन का रहता है। यही कारण है कि यहां के उत्पादित खाद्य पदार्थों की मांग काफी बढ़ी है। साथ ही उन्होंने उद्यमियों से प्लास्टिक का उपयोग न करने का आग्रह किया। इसी तरह पीडीडीयू नगर, सैयदराजा, चकिया और होटल ग्रेपवाइन पड़ाव में शिविर आयोजित कर मिलावट के प्रति जगरूक किया गया। इस मौके पर मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र यादव, अभिहित अधिकारी सुशील सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानप्रकाश पटेल, शांतिलाल जैन, चन्द्रेश्वर जायसवाल, अमित, गुप्ता, संतोष जायसवाल, भरत जोतवानी, अखिलेश यादव, रामसुधार पटेल, सतीश गुप्ता, कन्हैयालाल गुप्ता, अविनाश रूंगटा, अजय राय, सुमित, संदीप, जसपाल, सच्चिदानंद झा रहे।