{"_id":"5bdb4f45bdec2269ad753f30","slug":"151541099333-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कल्याण अभियान पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कल्याण अभियान पर हुई चर्चा
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। विकास भवन सभागार में प्राविधिक सहायकों व कृषि सहायकों की बैठक हुई। इसमें शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में संचालित होने वाले कृषि कल्याण अभियान पर चर्चा की गई। कृषि उपनिदेशक विजय सिंह ने मातहतों को गांवों में जाकर किसानों को इसका लाभ दिलाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर तक धान के कटोरे में कृषि कल्याण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जनपद में चयनित 25 गांवों के किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा शत-प्रतिशत किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, 10 कृषि मशीनों के वितरण के साथ ही 20 बर्मी कम्पोस्ट यूनिट की भी स्थापना कराई जाएगी। इस दौरान सदानंद पांडेय, जयप्रकाश पाठक आदि उपस्थित थे।