{"_id":"6a99cd5f710a37f9b80d79b9","slug":"floodwaters-entered-arangi-village-boats-started-plying-chandauli-news-c-20-1-vns1053-1531355-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: अरंगी गांव में घुसा बाढ़ का पानी, चलने लगी नाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: अरंगी गांव में घुसा बाढ़ का पानी, चलने लगी नाव
विज्ञापन
कंदवा के अरंगी में चल रही नाव से आवागमन करते लोग। संवाद
- फोटो : 1
कंदवा। कर्मनाशा नदी का पानी तटवर्ती गांवों की गलियों में पानी घुसने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। अरंगी गांव में तो बृहस्पतिवार को सड़कों पर नाव चलने लगी। ग्रामीण बाढ़ को लेकर अब भी सशंकित हैं।
बरहनी ब्लॉक के अदसड़, कुवां, अरंगी, लोहरा, पोखरा-धनाइतपुर, मुड्डा, दैथा, चारी, चिरईगांव, करौती आदि गांवों के लोगों को कर्मनाशा नदी में आए उफान से बाढ़ की विभीषिका झेलनी पड़ रही है। नदी के तटवर्ती गांवों के किसानों की फसलें जलमग्न हो गई हैं। दो दिन से फसलों के जलमग्न होने से किसान फसलों का बर्बाद हो जाना तय मान रहे है।
अरंगी गांव के अजीत सिंह, मुन्ना सिंह, गुलाब सिंह, बबलू पांडेय, अखिलेश सिंह आदि की मानें तो नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार की शाम स्थिर हो गया है। बावजूद इसके कर्मनाशा नदी में पानी बढ़ने और उफान आने की आशंका को लेकर ग्रामीण ग्रामीण चौकसी बरत रहे हैं।इ स संबंध में बरहनी के बीडीओ शरदचंद्र शुक्ल ने बताया कि लोगों को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। संवाद