फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ganga river just 61 cm below danger mark, water reaches Siwan of 40 villages

Chandauli News: खतरे के निशान से सिर्फ 61 सेमी नीचे गंगा, 40 गांवों के सिवान में पहुंचा पानी

Fri, 04 Sep 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Ganga river just 61 cm below danger mark, water reaches Siwan of 40 villages
टांडाकला में बढ़ता गंगा का जलस्तर। संवाद
पीडीडीयू नगर। बांधों से पानी छोड़ने और लगातार बारिश के कारण गंगा रौद्र रूप में आ गई है। गंगा में प्रति घंटे एक सेमी से ज्यादा की रफ्तार से पानी बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम 6 बजे तक जलस्तर 70.60 मीटर पर पहुंच गया है। बुधवार को शाम चार बजे तक जलस्तर 70.38 मीटर था। इस तरह 26 घंटे में जलस्तर 28 सेमी बढ़ा है। इस समय गंगा चेतावनी बिंदु से 40 सेमी ऊपर बह रही है जबकि खतरे के निशान 71.262 मीटर से सिर्फ 60 सेमी नीचे है। बाढ़ के कारण 40 गांवों के सिवान तक पानी पहुंच गया है। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन

जिले में पीडीडीयू नगर, सकलडीहा, चहनिया और धानापुर के 50 से अधिक गांव गंगा के तटवर्ती हैं। बाढ़ आने पर इन गांवों के लोगों को सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ता है। जिले में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 71.262 मीटर पर लगा है। जिले में वर्ष 1978 में बाढ़ आई थी। उस दौरान गंगा का जलस्तर 73.9 मीटर तक पहुंच गया था। गंगा में पानी बढ़ने से नियामताबाद विकास खंड के पड़ाव, कुंडा खुर्द, कुंडा कला, मवई कला, सहजौर, रौना, कुरहना, बहादुरपुर, मढिया, चहनियां विकास खंड के बिसूपुर, महुआरी, बलुआ सराय, महुअर, मुकुंदपुर, बड़गांवा, नादी निधौरा, चकरा, पूरा गणेश,विजय का पुरा, टांडाकला सहित अन्य गांवों के सिवान पानी में डूब गए हैं। वहीं दरवाजे से चंद कदम दूरी पर पानी देख ग्रामीण भयभीत हैं।
विज्ञापन


इनसेट-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed