{"_id":"59a1c7404f1c1bd6208b4807","slug":"141503774528-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पतालों पर चला स्वास्थ्य विभाग का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पतालों पर चला स्वास्थ्य विभाग का डंडा
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चहनियां (चंदौली)। कस्बा के एक निजी चिकित्सालय में शुक्रवार को प्रसव के बाद एक महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमा जाग गया है। शनिवार को जनपदीय टीम के प्रशासनिक अधिकारियों ने कस्बा में संचालित होने वाले निजी चिकित्सालयों के खिलाफ छापेमारी किया। इसकी जानकारी होने पर कई अस्पताल और पैथोलाजी सेंटर संचालक अपने प्रतिष्ठान को बंद करके भाग खड़े हुए।
कस्बा के एक हास्पिटल में गुरुवार की रात को क्षेत्र के पट्टी रमदत्तपुर की एक वनवासी महिला की प्रसव के बाद मौत हो गई थी। जिसके बाद स्वास्थ महकमे ने अवैध रुप से संचालित होने वाले निजी चिकितसालयों के खिलाफ कार्यावाही करने का मन बना लिया है। शनिवार को एडीशनल सीएमओ डा. डीके सिंह, डा. बीपी सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. संदीप सिंह ने कस्बा के पूजा हास्पिटल, गौतम अल्ट्रासाउंड, ज्योत्सना क्लिनिक व मां दुर्गा डेंटल सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया। किसी भी हास्पिटल के पास रजिस्ट्रेशन नंबर न होने पर सभी को नोटिस जारी कर दिया और तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा। जबकि फर्जी ढंग से चल रहे गौतम डायग्नोस्टिक एवं अल्ट्रा साउंड सेंटर के संचालक प्रदीप कुमार सिंह के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए दस दिनों के अंदर जवाब देने को कहा। जांच टीम के कस्बा पहुंचने की जानकारी होने पर कई निजी अस्पताल संचालक अपने प्रतिष्ठान को बंद कर भाग खड़े हुए।