फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अधिवक्ताओं ने की तहसीलदार को हटाने की मांग

अधिवक्ताओं ने की तहसीलदार को हटाने की मांग

Fri, 08 Mar 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने की तहसीलदार को हटाने की मांग

विज्ञापन
सकलडीहा। तहसीलदार की कार्य प्रणाली पर आरोप लगाते हुए तहसील के अधिवक्ताओं ने गुरुवार को न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए विरोध जताया। उन्होंने जिला प्रशासन से तहसीलदार को हटाने की मांग की। आरोप लगाया कि तहसीलदार के मनमाने रवैये से वादकारी व आम जनता परेशान है। जनहित की समस्याओं का निस्तारण को लेकर तहसील प्रशासन मौन है। तहसीलदार द्वारा कार्यालय से लेकर न्यायालय में समय न देने से कई मामले महीनों से लंबित है। चेताया कि शीघ्र तहसीलदार के रवैये में परिवर्तन नहीं होने पर अधिवक्ता आंदोलन करेंगे। इस मौके पर बार अध्यक्ष मनोज पांडेय, महामंत्री अखिलेश तिवारी सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। ब्यूरो

सकलडीहा। गांवों व शहरों में घूमकर कागज और प्लास्टिक बटोराने वाले गरीब व निराश्रित बच्चों को अनिवार्य रूप से शिक्षित किया जाएगा। इसके लिये शासन की ओर से शारदा एक्ट लागू कर दिया गया है। साथ ही सभी शिक्षकों को ऐसे बच्चों को चिन्हित कर उनका पंजीयन कराने का निर्देश दिया गया है। 31 मार्च तक बच्चों को चिह्नित करने का अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के तहत कागज, दफ्ती, प्लास्टिक बीनने वाले व ईट भट्टों और बनवासी बस्ती में रहने वाले बच्चों को शिक्षित करने के लिये शारदा एक्ट लागू कर दिया गया है। ऐसे बच्चों को नाम पता आदि का पहचान कर शिक्षक उनकी पंजीयन करेंगे। इसके बाद उन्हें शिक्षा के लिए स्कूलों में भेजा जाएगा। जिला समन्वयक प्रशिक्षण संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सामाजिक जनप्रतिनिधि और संस्थाओं के माध्यम से ऐसे बच्चों को चिन्हित करने में मदद ली जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed