फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   जिले में नहीं थमेगा विकास का पहिया-डॉ. पांडेय

जिले में नहीं थमेगा विकास का पहिया-डॉ. पांडेय

Sat, 03 Nov 2018 12:52 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
जिले में नहीं थमेगा विकास का पहिया-डॉ. पांडेय
चंदौली। सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि धन के अभाव में विकास का पहिया नहीं रुकेगा। इसके लिए केंद्र और प्रदेश की सरकार गंभीर है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं पर तेजी से काम चल रहा है। डॉ. पांडेय शुक्रवार को मुख्यालय स्थित पालीटेक्निक कालेज के खेल मैदान में आयोजित 6.32 करोड़ की लागत से छह विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास एवं वितरण समारोह में उपस्थित लोगों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कालेज परिसर में लोकार्पण-शिलान्यास के साथ ही दिव्यांगों को उपकरण बांटने और युवाओं को रोजगार के लिए मेले का भी आयोजन किया गया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब केंद्र में सरकार बनी, तब प्रदेश में सपा की सरकार थी। लेकिन सपा की सरकार ने केंद्र के कार्यों में अड़ंगा लगा दिया। इससे कई योजनाएं लंबित हो गई थीं। लेकिन भाजपा के शासनकाल में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। स्वास्थ्य, शिक्षा, इंफ्रास्टचर, ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्य अतिथि ने दिव्यांगजन कल्याण विभाग से आयोजित दिव्यांगों का उपकरण वितरित करने के साथ ही रोजगार मेले का उद्घाटन किया। इसके अलावा स्वयंसेवी समूहों को चेक का वितरण भी किया। इस अवसर पर राबर्ट्सगंज सांसद छोटेलाल खरवार, मुगलसराय विधायक साधना सिंह, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव, एसपी संतोष सिंह, एडीएम बच्चालाल, दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी राजेश मिश्रा, सेवायोजन अधिकारी शिवललित सिंह, डीएसओ सीमा सिंह, डीआईओएस विनोद राय, बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह, प्रोवेशन अधिकारी इंद्रावती देवी, विधायक प्रतिनिधि अश्वनी दूबे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
इनका हुआ शिलान्यास और लोकार्पण
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली। सांसद डॉ. महेंद्र पांडेय ने जिले के 519 दिव्यांगों में 64 लाख की लागत से कृत्रिम उपकरण वितरित किए और सांसद निधि से 62 हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट का शिलान्यास किया। साथ ही राष्ट्रीय आजीविका मिशन की ओर से स्वयं सहायता समूह के लाभार्थियों में 2.46 करोड़ का चेक वितरण और महिलाओं को सूत कातने वाली मशीन मुहैया कराई गई। साथ ही परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 109 बच्चों को सोलर लैंप, आसरा योजना के तहत 24 लोगों को आवास स्वीकृति पत्र, नगर पंचायत की ओर से बनाए गए तीन सामुदायिक शौचालयों का लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम में जिला पूर्ति विभाग द्वारा सात महिलाओं को पात्र गृहस्थी और पांच को अंत्योदय का नया राशन कार्ड डा. महेंद्रनाथ पांडेय के हाथों वितरित कराया गया। इसके अलावा कालेज में आयोजित रोजगार मेले में छह हजार शिक्षित बेरोजगार युवकों का पंजीकरण कराया गया। पंजीकृत युवाओं को विभिन्न मल्टी नेशनल कंपनियों में चयन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed