फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सीएम को देंगे गेहूं खरीद की जानकारी

सीएम को देंगे गेहूं खरीद की जानकारी

Sat, 19 May 2018 12:50 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
सीएम को देंगे गेहूं खरीद की जानकारी
जांच

विज्ञापन
चंदौली। एमएलसी केदारनाथ सिंह ने शुक्रवार को जनपद के विभिन्न गेहूं क्रय केंद्रों का जायजा लिया। इस दौरान केंद्रों पर खरीद की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। कहीं गेहूं भंडारण की व्यवस्था नहीं थी तो किसी केंद्र पर किसानों का भुगतान नहीं किया गया था। जगदीश सराय स्थित केंद्र पर पंद्रह हजार बोरे गोदाम में डंप किए गए थे। गेहूं की खरीद नहीं के बराबर की गई थी और क्रय केंद्र प्रभारी भी अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई।

एमएलसी ने 20 मई को मुख्यमंत्री के वाराणसी आगमन के दौरान क्रय केंद्रों की स्थिति से अवगत कराने की बात कही। विधान परिषद सदस्य केदारनाथ सिंह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह के साथ जगदीश सराय स्थित यूपी एग्रो के क्रय केंद्र पर पहुंचे। इस दौरान प्रभारी अमरनाथ सिंह अनुपस्थित मिले। वहीं केंद्र पर पंद्रह हजार बोरा उपलब्ध था। केंद्र के हाल में करीब पांच हजार कुंतल से अधिक अनाज भंडारण की सुविधा भी है। बावजूद इसके गेहूं खरीद की प्रक्रिया ठप थी। इसके बाद उन्होंने पचोखर स्थित पीसीएफ क्रय केंद्र का जायजा लिया। केंद्र प्रभारी विरेंद्र भार्गव ने बताया कि 11 हजार कुंतल लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 4068 कुंतल खरीद की गई है। इसके अलावा सिकरी स्थित पीसीएफ क्रय केंद्र व नवीन मंडी समिति के क्रय केंद्रों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र पर खरीदे गए गेहूं का उठान न किए जाने से अनाज रखने को लेकर परेशानी की बात केंद्र प्रभारियों ने बताई। एमएलसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वाराणसी में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान मामला उठाने की बात कही। कहा कि पीसीएफ प्रबंधक की शिकायत भी सीएम से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed