फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   122 couples will be married under the Chief Minister's Mass Marriage Scheme.

Chandauli News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 122 जोड़ों की होगी शादी

Tue, 09 Dec 2025 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
122 couples will be married under the Chief Minister's Mass Marriage Scheme.
जिले के तीन ब्लॉकों में 12 दिसंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 122 जोड़े वैवाहिक बंधन में बधेंगे। इसके तहत चकिया ब्लॉक 50, नौगढ़ में 25 और धानापुर ब्लॉक मुख्यालय पर होने वाले कार्यक्रम में 47 जोड़ों की सामूहिक शादी होगी।
विज्ञापन

चकिया ब्लॉक कार्यालय परिसर में 12 दिसंबर को 50 जोड़ों की शादी संपन्न कराई जाएगी। बीडीओ विकास सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य मुख्य अतिथि और ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ सिंह यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

नौगढ़ ब्लाॅक मुख्यालय परिसर में 12 दिसंबर होने वाले सामूहिक विवाह में 25 जोड़ों की शादी संपन्न होगी। इस बीच मंगलवार को जोड़ों का सत्यापन बीडीओ की देखरेख में पूरा कर लिया गया। योजना के तहत सरकार की तरफ से हर कन्या के खाते में 60 हजार रुपये भेजे जाते हैं। इसके अलावा दूल्हा-दुल्हन को 25 हजार रुपये मूल्य के सामान उपलब्ध कराए जाएंगे। शादी के आयोजन पर 15 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, धानापुर ब्लॉक मुख्यालय पर 12 दिसंबर को होने वाले सामूहिक विवाह में 47 जोड़ों की शादी कराई जाएगी। बीडीओ विजय कुमार के मुताबिक सोमवार को सभी लाभार्थियों के सत्यापन का काम पूरा कर लिया गया। उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed