{"_id":"5c1943b3bdec22571f2ecc7e","slug":"121545159603-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ एक्सप्रेस का प्लेटफार्म बदला, अफरा तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ एक्सप्रेस का प्लेटफार्म बदला, अफरा तफरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को अप कुंभ एक्सप्रेस का प्लेटफार्म बदल दिए जाने से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। पहले ट्रेन को चार नंबर पर आने की घोषणा की गई। यात्री चार नंबर पर पहुंच कर ट्रेन का इंतजार करने लगे। इसी बीच ट्रेन के पांच नंबर पर आने की घोषणा हो गई। इस व्यवस्था को लेकर यात्री रेलवे को कोसते नजर आए।
हावड़ा से हरिद्वार जा रही अप 12369 कुंभ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय रात के 12 बजकर 34 मिनट से दस घंटे की देरी से स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यात्रियों के लिए एनाउंस किया गया कि ट्रेन प्लेटफार्म संख्या चार पर आ रही है। इस पर यात्री चार पर पहुंच गए और ट्रेन का इंतजार करने लगे। सुबह साढ़े दस बजे अचानक घोषणा की गई कि ट्रेन प्लेटफार्म संख्या पांच पर आ रही है। यह देख कर यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में यात्री रेल प्रशासन को कोसते हुए पांच पर पहुंचे। इसके पूर्व भी कई बार स्टेशन बदला जा चुकाहै। इसको लेकर जांच पड़ताल भी गई है।
पीडीडीयू नगर। गुवाहाहाटी से ओखा जा रही ओखा द्वारिका एक्सप्रेस ट्रेन के ट्रशबार का हैंगर पिन निकलने से अधिकारियों में खलबली मच गई। बाद में विभागीय अधिकारियों ने हैंगर पिन लगाया और ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
अपने निर्धारित समय पर अप ओखा द्वारिका एक्सप्रेस स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर मंगवार की सुबह पौने नो बजे पहुंची। यहां कैरेज विभाग के अधिकारियों की जांच की तो जनरल बोगी के पहिए के समीप लगे ट्रशबार के हैंगर का पिन टूटा मिला। आनन फानन में कर्मचारी राममूरत ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। अधिकारियों के निर्देश पर आनन फानन में पिन को लगाया गया। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। कैरेज विभाग के अधिकारियों के अनुसार पिन नहीं लगाया जाता है तो आगे चलकर दुर्घटना की आशंका हो सकती थी।