{"_id":"5bdb4f0abdec2269612accdd","slug":"121541099274-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर में श्रमिकों की पुत्रियों का सामूहिक विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर में श्रमिकों की पुत्रियों का सामूहिक विवाह
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। मुख्यालय स्थित श्रम प्रवर्तन कार्यालय में गुरुवार को सामूहिक विवाह योजना को सफल बनाने के लिए बैठक हुई। इसमें अपर श्रम आयुक्त ने उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत सामूहिक विवाह योजना के बारे में बताया। कहा कि पंजीकृृत निर्माण श्रमिकों की पुत्रियों के विवाह हेतु 10 दिसंबर को सामूहिक विवाह योजना का आयोजन किया गया है। इसमें सामूहिक विवाह हेतु श्रमिकों को 65 हजार एक मुश्त हितलाभ दिया जाएगा। कहा कि सरकार श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखकर जो भी योजनाएं संचालित कर रही श्रम विभाग उससे पात्र श्रमिकों को लाभान्वित करने में सहयोग करें। कहीं से भी शिकायत प्राप्त हुई तो संबंधित अफसर व कर्मियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी डीके मौर्य, जेपी सिंह, एके मद्धेशिया, श्यामबिहारी, हीरा साहनी, गणेश विश्वकर्मा, लाल बहादुर यादव, गुलाब चन्द, रमेशअरविंद कुमार आदि उपस्थित थे।