{"_id":"5a736dac4f1c1b805a8b75ba","slug":"121517514156-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरिंग के दौरान निकला कोयला, बना चर्चा का विषय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोरिंग के दौरान निकला कोयला, बना चर्चा का विषय
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इलिया(ब्यूरो)। इसरगोढ़वा गांव में सिंचाई के लिए जमीन में हो रहे बोरिंग के दौरान कोयले के टुकड़े निकलने लगे । जिसे लेकर तमाम तरह की चर्चाएं होने लगी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि यहां जमीन के नीचे कोयले का भंडार हो।
ग्रामपंचायत बनरसिया के ईसरगोढ़वा गांव के कमला चौहान एवं कन्हैया चौहान के भूमि में इन दिनों सिंचाई एवं पेयजल के लिए बोरिंग का काम चल रहा है। गुरुवार को दो सौ फीट के नीचे जैसे ही बोरिंग का कार्य प्रारंभ हुआ तो उसमें कोयले के टुकड़े निकलने शुरू हो गए। जिसे देखने के बाद ग्रामीणों की भीड़ गई। संभावना जताई जा रही है कि ईसरगोढ़वा गांव पहाड़ियों से घिरा हुआ है। पहाड़ियों के नीचे वाले भाग में कोयले का भंडार मौजूद हो। समाजसेवी सोहन लाल ने गांव के आसपास कोयले के प्रचुर भंडार मिलने का आशंका जताते हुए जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन