फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मानसरोवर तालाब की हुई साफ सफाई

मानसरोवर तालाब की हुई साफ सफाई

Mon, 09 Oct 2017 01:23 AM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
मानसरोवर तालाब की हुई साफ सफाई

विज्ञापन
मुगलसराय। श्री सूर्य देव मंदिर मानसरोवर तालाब की सूर्यदेव मंदिर छठ पूजा कमेटी के सदस्यों ने रविवार की सुबह आठ बजे तालाब की साफ सफाई की। तालाब की तलहटी में जमी काई के अलावा घाटो पर पूजन सामग्री, मिट्टी के टूटे बर्तन, हरिया, पुरवा आदि फेंका गया था। घंटों की मशक्कत के बाद तालाब की साफ सफाई की।

सूर्यदेव मंदिर ठप पूजा कमेटी के संस्थापक कृष्णा गुप्ता ने बताया कि डाला छठ पर यहां हजारों व्रती महिलाएं सूर्य की पूजा अर्चना कर अर्घ्य देती है। यहां मेला लगता है। बावजूद इसके प्रशासन की उदासीनता की वजह से यहां नशेड़ियों का जमावड़ा होता है। यही कारण है कि घाटों पर बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें, कांटा, टूटे मिट्टी के बर्तन ,हरिया, पुरवा ,पूजा पाठ सामग्री आदि बिखरी है। यही नहीं यहां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद साफ सफाई न होने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। संस्था के सदस्यों ने यह संकल्प लिया है कि भक्तों को तकलीफ नहीं होने देंगे। इसी वजह से सदस्यों तालाब के चारों तरफ नंगे पांव पानी में होकर सफाई किया गया। निर्णय लिया गया कि सोमवार को संस्था के सदस्य जिलाधिकारी से मिलकर तालाब की सफाई करने की मांग की। सफाई करने वालों में विंदू तिवारी, विकास राज, जितेन्द्र, वाणि, सत्यम विश्वकर्मा, कुमार नंदजी, राजू रावत, सुमित, घंटू, शिवम, शुभम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed