फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   12 paddy purchasing centers opened in Sakaldiha area, purchase will be done at government rate

Chandauli News: सकलडीहा क्षेत्र में खुले 12 धान क्रय केंद्र, सरकारी दर पर होगी खरीद

Tue, 04 Nov 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
12 paddy purchasing centers opened in Sakaldiha area, purchase will be done at government rate
विकास खंड क्षेत्र में इस वर्ष कुल 12 धान खरीद केंद्र खोले गए हैं। किसान यहां धान बेच सकेंगे। खाद्य विभाग के केंद्र सकलडीहा कस्बा, महेसुआ और रानेपुर में स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा पीसीएफ का केंद्र डिग्घी में और पीसीयू के केंद्र धूस, बथावर, सलेमपुर, तेंदुई ताजपुर, गोकुलपुर और फुल्ली गांवों में संचालित होंगे। वहीं यूपीएसएस का एक क्रय केंद्र संघती में खोला गया है।
विज्ञापन

शासन द्वारा धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य सामान्य धान के लिए 2369 प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान के लिए 2389 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। खरीद प्रक्रिया में धान की गुणवत्ता और मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि धान खरीद की प्रक्रिया 1 नवंबर से शुरू होकर 29 फरवरी तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसानों की फसल पूरी तरह तैयार न होने के कारण केंद्रों पर आवक कम है।
एसडीएम ने किसानों से अपना पंजीकरण शीघ्र कराने की अपील की, ताकि समय पर अपनी उपज सरकारी दर पर बेच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed