फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   महिलाओं को हासिल करनी होगी आर्थिक आजादी

महिलाओं को हासिल करनी होगी आर्थिक आजादी

Sat, 02 Feb 2019 01:06 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 02 Feb 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं को हासिल करनी होगी आर्थिक आजादी
महिलाओं को आगे बढ़ना है, सम्मान हासिल करना है तो उन्हें आर्थिक आजादी हासिल करनी होगी। शिक्षा और स्वरोजगार को अपनी बेहतरी के लिए हथियार बनाना होगा। आर्थिक रूप से मजबूत महिलाएं अपना और देश का भला कर सकती हैं। महिलाओं को हौसला, हुनर और मेहनत के बल पर दिखाना होगा कि वे किसी से कम नहीं हैं।
विज्ञापन


ये विचार अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत ‘महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक स्थिति’ विषय पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने पीडीडीयू नगर स्थित अमर उजाला कार्यालय में व्यक्त किए। महिलाओं ने कहा कि समाज में महिलाओं के प्रति बदलाव आया है, सोच बदली है लेकिन अभी स्थिति को और बदलना होगा। इसकी शुरुआत घर से होगी।
विज्ञापन


लक्ष्मी गुप्ता ने कहा कि महिलाएं किसी मायने में किसी से कम नहीं हैं। महिलाओं की स्थिति में सुधार भी आया है लेकिन अभी बहुत कुछ किया जाना शेष है। शहरी इलाकों में महिलाएं आत्मनिर्भर हुई हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति बदतर है। सीमा शर्मा ने कहा कि समाज में पुरुषवादी सोच महिलाओं के पिछड़ने का बड़ा कारण है। महिलाओं को आर्थिक आजादी हासिल करनी होगी। तभी समाज में बदलाव आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पा पटेल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं की स्थिति अच्छी नहीं है। शिक्षा और स्वरोजगार के सहयोग से परिवार के लिए आर्थिक स्तंभ बनना होगा, तभी महिलाओं को सम्मान मिलेगा। मानसी और मनीषा ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक स्थिति में बदलाव के लिए महिलाओं को आत्मविश्वास को बढ़ाना होगा। इस मौके पर अंजना मिश्र, निधि तिवारी, पिंकी सिंह, मीनू शर्मा, यशोदा केशरी, मनजीत कौर, रत्नदीप कौर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed