फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   गठबंधन से उत्साहित सपा-बसपा कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस

गठबंधन से उत्साहित सपा-बसपा कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस

Sun, 13 Jan 2019 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
गठबंधन से उत्साहित सपा-बसपा कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस
पीडीडीयू नगर। लोकसभा चुनाव विजय हासिल करने के उद्देश्य से सपा-बसपा ने शनिवार को हाथ मिला लिया। दोनों पार्टियों के गठबंधन का एलान करने के बाद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जोश भर गया। गठबंधन से उत्साहित दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। एक-दूसरे का मुंह मीठा कराने के साथ जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाले। चकिया तिराहे पर जुटे दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि यह गठबंधन देश व प्रदेश की राजनीति की दिशा बदल देगा। भाजपा का लोकसभा चुनाव में खाता भी नहीं खुलेगा। जनता भाजपा की कार्यशैली से तंग आ चुकी है। बसपा नेता तिलकधारी बिंद ने कहा कि गठबंधन में दल ही नहीं दिल भी मिले हैं। यह गठबंधन भाजपा की गरीब विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकेगा। गठबंधन के बाद भाजपा नेताओं की नींद उड़ गई है। इस मौके पर अंकित यादव, शशांक यादव आदि मौजूद थे। खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव के नेतृत्व में दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अलीनगर स्थित राजाराम सोनकर के आवास पर ढोल नगाड़े के साथ पटाखा छोड़ कर खुशी का इजहार किया। साथ ही जुलूस निकाला और नारेबाजी की। संतोष यादव ने कहा कि अच्छे दिन का सपना दिखाने वाले लोगों के दिन लद चुके हैं। लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी सीटों पर सपा-बसपा का गठबंधन रंग दिखाएगा। इस मौके पर बसपा के वाराणसी मंडल के जोनल कोऑर्डिनेटर सुभाष राम, शेख कयामुद्दीन, रामविलास प्रधान, सभासद विनय यादव डब्बू, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रदीप यादव, कृष्णा सिंह, जितेंद्र, महेंद्र प्रताप, भरत चौहान मौजूद रहे। धानापुर संवाददाता के अनुसार, गठबंधन की जानकारी होने पर सपा और बसपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं। साथ ही नेताओं के वाहनों पर दोनों दलों के झंडे लग गए। इस मौके पर दया यादव, नियामुल खान, मासूम खान, गोपाल राम, सुहेल, नागा राम, अखिलेश राम, रामानंद बहेलिया उपस्थित रहे। पड़ाव संवाददाता के अनुसार सपा कार्यालय पर मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। पूर्व विधायक छब्बू पटेल ने कहा इस गठबंधन से देश को नई दिशा मिलेगी। पूर्व जिला पंचायत जयप्रकाश यादव ने कहा कि अंबेडकर और लोहिया जैसे महापुरुषों की विचार धारा का गठबंधन है। इस मौके पर पूर्व प्रधान विरेंद्र यादव, गोलू उपाध्याय, सौरभ आर्या, जयप्रकाश पटेल, सुनील साहनी, बृजेश यादव, संजय भारती, सोनू सेठ, शनि सेठ, नेहाल अहमद सोमारू, राजेश सिंह, दिनेश यादव, वनराज चौहान, रामआश्रय पासवान, सर्वेश यादव, राधेश्याम यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed