{"_id":"5b942268867a55013f17c2ea","slug":"11536434792-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरसिंगपुर गांव का दौरा कर सकते हैं सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरसिंगपुर गांव का दौरा कर सकते हैं सीएम
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। सीएम योगी आदित्यनाथ जिले में इस महीने के दूसरे सप्ताह में दौरा कर सकते हैं। इसकी भनक लगते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है। सूत्रों के अनुसार 12 सितंबर को सीएम जनपद में विकास कार्यों की समीक्षा और कई गांवों का स्थलीय मुआयना भी कर सकते हैं। इस बाबत प्रशासनिक मशीनरी सक्रिय हो गई हैं और शनिवार को अवकाश होने के बाद भी डीडीओ पद्मकांत शुक्ल के साथ दर्जन भर अधिकारियों ने मुख्यालय से सटे नरसिंगपुर गांव का निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों को गांव में कराए गए विकास कार्यों की सूची तैयार कराने का निर्देश दिया।
नीति आयोग की ओर से आकांक्षात्क योजना में प्रदेश के आठ जनपदों चंदौली को भी शामिल किया गया है। इन जनपदों में विकास की योजनाओं को गति देने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा कई योजनाओं को संचालित किया गया और अलग से धन की भी व्यवस्था हुई। लेकिन इन जनपदों में सरकार की योजनाएं किस गति से आगे बढ़ रही है। इसे परखने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ खुद हकीकत देखेंगे। विभागीय सूत्रों के अनुसार सीएम 12 सितंबर को हेलीकाप्टर से सीधे जिले में आएंगे। इसको देखते हुए जिला प्रशासन के अधिकारी भी आंकड़ों के साथ पत्रावलियों को दुरुस्त करने में जुट गए है। शनिवार को सरकारी अवकाश होने के बाद भी अधिकारी कार्यालयों में कार्य करते रहे। वहीं परियोजना निदेशक सुशील कुमार, डीडीओ पद्मकांत शुक्ल, डीसी मनरेगा धर्मजीत, सदर बीडीओ एमपी चौबे ने मुख्यालय से सटे नरसिंगपुर गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों ने गांव में बने शौचालयों, पीएम आवास और विकास कार्यों का जायजा लिया। माना जा रहा है कि जनपद आगमन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ नरसिंगपुर गांव पहुंचकर योजनाओं का भौतिक सत्यापन कर सकते हैं।
सीएम के आगमन के मद्देनजर शासन से कोई जानकारी नहीं मिली है। सभी अधिकारियों को नरसिंहपुर गांव सहित दूसरे गांवों में जाकर विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन का निर्देश दिया गया है। साथ ही जनपद में कराए गए विकास कार्यों की सूची भी तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन
डा. एके श्रीवास्तव, सीडीओ।